बॉलीवुड

रोम नहीं कराची, लाहौर और इस्लामाबाद में हनीमून मना रहे हैं विराट-अनुष्का? सामने आई ये तस्वीरें

नई दिल्ली –  विराट और अनुष्का की शादी आज कल हर किसी की जुबान पर है। दोनों कपल इन दिनों शादी के बाद रोम में हनीमुन मना रहा है। दोनों की हनीमुन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर हर तरफ वायरल हो रही हैं। जल्द ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हनीमुन से वापस लौट आयेंगे जिसके बाद दिल्ली और मुम्बई में ग्रांड पार्टी होगी, जिसमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हस्तियां शामिल होंगी। खबरों के मुताबिक, दिल्ली में 21 दिसंबर और मुम्बई में 26 दिसंबर को दोनों की शादी का ग्रांड रिसेप्शन रखा गया है। लेकिन, इसी बीच पाकिस्तान से उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में अनुष्का और विराट को रोम या स्विटज़रलैंड में नहीं बल्कि पाकिस्तान के कराची, लाहौर और इस्लामाबाद में बताया जा रहा है। आप ये पढ़कर चौंक गए होंगे, लेकिन सच्चाई यही है कि दोनों की पाकिस्तान के कराची, लाहौर और इस्लामाबाद की कई जगहों से तस्वीरें सामने आई है। अरे आप परेशान मत होइये। दरअसल, पाकिस्तान में विराट और अनुष्का की फ़ैंस फॉलोविंग बहुत ज्यादा है। इसलिए वहां के कुछ लोगों ने इस कपल की हनीमून तस्वीर को फोटोशॉप करके पाकिस्तान की कई जगहों पर दिखा दिया है।

  

आपको बता दें कि अपने हनीमून की एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्‍शन में लिखा था- ‘स्वर्ग में हूं, सच में’। उसके बाद इस फोटो को 1 घंटे में 9 लाख लोगों ने लाइक लोगों ने किया था। लेकिन, अनुष्का ने जब से इस तस्वीर को शेयर किया है लोग इसपर अपनी क्रिएटिवीटी दिखाने में लगे हुए हैं। कुछ लोगों ने फोटशॉप के जरिए विराट की जगह खुद को अनुष्का के साथ दिखाया है तो कुछ ने दोनों को पाकिस्तान में हनीमून मनाते दिखा दिया है। यानि की खुराफातियों ने अनुष्का विराट की इस हनीमून तस्वीर के साथ जमकर छेड़छाड़ कि है।

आपको बता दें की विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भारत से दूर इटली के गांव मिलान में शादी और रोम में हनीमून मनाने के बाद देश लौट आये हैं। हालांकि, ये शादी बेहद गुपचुप तरीक से हुई लेकिन अब दिल्ली और मुम्बई में ग्रांड पार्टी होगी, जिसमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हस्तियां शामिल होंगी। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में 21 दिसंबर और मुम्बई में 26 दिसंबर को दोनों की शादी का ग्रांड रिसेप्शन रखा गया है। लेकिन, फिल्हाल तो पाकिस्तानियों की ये खुराफात सोशल मीडिया पर छाई हुई है। पाकिस्तानीयों ने विराट और अनुष्का की हनीमून फोटो को पाकिस्तान की मशहूर जगहों के बैकग्राउंड के साथ वायरल कर दिया है, जो काफी मजेदार है।

Back to top button