विशेष

अगर आप भारतीय हैं तो आपको ये 10 बातें जरूर जाननी चाहिए। जानें कौन सी हैं वो 10 महत्वपूर्ण बातें

हमारे देश में इस समय कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें कुछ बेसिक चीजों के बारे में भी नहीं पता है। हालांकि किसी से इतनी उम्मीद नहीं की जाती है कि वह दुनिया की सारी जानकारी रखे, लेकिन कम से कम उन्हें अपने देश के बारे में और थोड़ा बहुत सामान्य ज्ञान के बारे में तो पता होना ही चाहिए। आज भी कुछ ऐसे लोग भारत में रहते हैं, जिन्हें अपने देश के बारे में भले ही कुछ पता हो ना हो, लेकिन दूसरे देशों के बारे में खासतौर से अमेरिका के बारे में सबकुछ पता होता है। अगर आप भी भारतीय हैं तो आपको ये 10 बातें जरूर जाननी चाहिए। जानें कौन सी हैं वो 10 महत्वपूर्ण बातें।

10 महत्वपूर्ण बातें:-

1- कुछ लोग अमेरिका के बारे में इतनी जानकारी रखते हैं जैसे वो वहीं के निवासी हैं। उन्हें अपने देश के बारे में, यहां के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति के बारे में कुछ भी पता नहीं होता है, लेकिन उन्हें यह पता होता है कि अमेरिका का राष्ट्रपति अभी कौन है। अरे जनाब आप अमेरिका में नहीं रहते हैं और ना ही ओबामा या डोनाल्ड ट्रम्प आपके राष्ट्रपति हैं। आप भारत में रहते हैं और यहां के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी हैं।

2- कुछ लोगों को हर समय अंग्रेजी बोलने का शौक चढ़ा रहता है। उन्हें लगता है कि अंग्रेजी बोलने वाले ज्यादा कूल लगते हैं। अरे साहब अपनी मातृभाषा से बढ़कर कुछ भी नहीं। तो जब भी अगली बार आप मैकडोनाल्ड, सबवे या बर्गर किंग में जाएं, वहां भी अपनी मातृभाषा का प्रयोग करें।

3- भारत में कोई भी लड़की यहां के लड़कों का बैंक-बैलेंस या अच्छी नौकरी देखकर शादी नहीं करती है। अगर ऐसा होता तो किसी को भी पता नहीं होता है कि लड़का कभी भी कंगाल हो सकता है या उसकी जॉब जा सकती है।

4- हमारे यहां लड़के शादी करने से पहले किसी भी लड़की की खूबसूरती, उसके रंग के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। अरे साहब समझदार बनिए आप लड़की से शादी करने जा रहे हैं, उसके रंग से नहीं। रंग और खूबसूरती कभी भी शादी के लिए जरूरी नहीं होना चाहिए।

5- हम भारतीय रंग में थोड़े सांवले होते हैं। कुछ लोगों को गोरा बनने की काफी ज्यादा इच्छा होती है, इस वजह से वह दुनिया भर की सारी क्रीम का इस्तेमाल कर डालते हैं। लेकिन उससे कोई फायदा नहीं होता है। हकीकत भी यही है कि अगर आपका रंग सांवला है तो आप चाहे कितनी भी क्रीम लगा लें आखिर में आपका रंग सांवला ही रहेगा।

6- किसी भी देश की सरकार को यह जरूरत नहीं है कि वह वहां के नागरिकों को अपने राष्ट्रगान की इज्जत करने के लिए कहे या देश से प्रेम करने के लिए कहे। यह हर देश के नागरिक का काम है कि वह खुद ही अपने देश और राष्ट्रगान की इज्जत करे।

7- सामाजिक मुद्दों के बारे में जानकारी होना और उनपर प्रतिक्रिया देना बहुत जरूरी होता है। लेकिन कुछ लोग भावनाओं में इतना बह जाते हैं कि वह प्रतिक्रिया देने में कुछ ज्यादा ही भावुकता दिखा देते हैं और गड़बड़ कर देते हैं। आप भी प्रतिक्रिया दें, लेकिन हद से ज्यादा नहीं।

8- आज के समय में हर कोई परीक्षा में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक पाना चाहता है। अरे जनाब जीवन में 90 प्रतिशत से भी ज्यादा बढ़कर कुछ है, उसकी तरफ ध्यान दें।

9- भारत के माता-पिता अपने बच्चों से कुछ ज्यादा उम्मीद लगाते हैं। यही वजह है कि बच्चों पर ज्यादा दबाव भी होता है। ज्यादा दबाव की वजह से बच्चों का मानसिक संतुलन भी खराब हो जाता है। इसलिए हर मां-बाप को यह ध्यान रखना चाहिए कि बच्चे पर ज्यादा दबाव देना उचित नहीं है। कई बार इससे परेशान होकर बच्चे आत्महत्या का रास्ता अपना लेते हैं।

10- दोस्तों महिलाओं की इज्जत करना हर पुरुष का धर्म होना चाहिए। इससे फर्क नहीं पड़ता कि महिला कोई रोड पर चल रही खूबसूरत लड़की है या आपकी अपनी मां या बहन है। यह बात लड़कियों को भी समझने की जरूरत है कि हर लड़का आपकी तरफ बदतमीजी से ही नहीं देखता है। आपको नारीवादी और स्त्रीजाति के बीच के फर्क को समझना होगा।

Back to top button