राजनीति

योगी के इस कदम से कट्टरपंथियों और भ्रस्टाचारियों में मची खलबली, करने लगे त्राहिमाम

योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बने अभी कुछ ही दिन हुए हैं। शायद ही अब तक किसी मुख्यमंत्री ने राज्य के सुधार के लिए इतनी जल्दी एक्शन लेना शुरू किया हो। आते ही योगी ने प्रदेश को बदलने की ठान ली और अपने काम में लग गए। इस समय प्रदेश में प्रशासनिक अमला एकदम से सक्रिय हो गया है। हर रोज योगी प्रदेश के सुधार के लिए कोई ना कोई नया आदेश जारी कर रहे हैं।

सरकारी इमारतों के नजदीक पान-मसलों की बिक्री पर लगा प्रतिबन्ध:

इसमें सबसे प्रमुख अवैध बूचडखानों को बंद कराना है। इसके साथ ही योगी ने सचिवालय और सरकारी इमारतों के नजदीक पान-मसालों की बिक्री और पॉलिथीन पर प्रतिबन्ध लगाने का आदेश दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार योगी ने सत्ता संभालने के बाद से 300 अवैध बूचडखानों को बंद करवा दिया है। अभी भी प्रशासन अवैध बूचडखानों को चिन्हित करके बंद करवाने की प्रक्रिया में लगा हुआ है।

पूरे प्रदेश में योगी का एक्शन शुरू:

बूचडखानों को बंद करवाने का काम शुक्रवार को भी जारी रहा। पूरे प्रदेश में पुलिस सक्रिय हो चुकी है और हर जगह मीट-मछली बेचने वालों पर डंडा चला रही है। लखनऊ से हाथरस और गोरखपुर से मऊ तक यही काम किया जा रहा है। दिल्ली के नजदीक अकेले गाजियाबाद में 20 अवैध बूचडखाने बंद करवाए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ बूचडखानों में काम करने वाले लोगों की मांग है कि या तो सरकार उन्हें कोई अन्य काम दिलवाए या फिर उन्हें बूचडखाने चलाने के लिए लाइसेंस प्रदान करे।

लखनऊ में 7 इंस्पेक्टर बर्खास्त:

योगी सरकार ने केवल बूचडखानों पर ही नहीं बल्कि पुलिस प्रशासन पर भी कार्रवाई की है। योगी ने सत्ता संभालते ही लगभग 100 पुलिस कर्मियों को बर्खास्त कर दिया है। सबसे ज्यादा पुलिसकर्मी मेरठ, गाज़ियाबाद और नोएडा में बर्खास्त किये गए हैं। लखनऊ में 7 इंस्पेक्टर बर्खास्त किये गए हैं।

Back to top button