अध्यात्म

कोरबा में मिला राम-नाम लिखा पत्थर, जो तैरता है पानी में… देखें वीडियो!

अगर मैं आपसे कहूं कि पत्थर भी पानी में तैरते हैं तो आप सोचेंगे कि मैं क्या बकवास कर रहा हूं। जनाब यह बकवास नहीं है। अगर आपको याद ना हो तो जरा रामायण की कहानी को याद कीजिये। जब भगवान राम माता सीता को रावण के चंगुल से आजाद कराने के लिए लंका जा रहे थे तो उनके रास्ते में विशाल समुद्र था। समुद्र को पार करना बड़ा ही मुश्किल था। तभी सुग्रीव की वानर सेना के जामवंत ने एक पत्थर पर राम का नाम लिखा और उसे पानी में छोड़ दिया। पत्थर पानी में डूबा फिर तैरकर ऊपर आ गया।

आज भी मौजूद है राम सेतु:

यह चमत्कार देखकर सभी लोग हैरान हो गए। इसी तरह से पूरे समुद्र में राम नाम लिखे पत्थर से पुल बनाया गया। ऐसा कहा जाता है कि आज भी वह पुल समुद्र में कहीं अन्दर है, जिसे राम सेतु के नाम से जाना जाता है। उस पुल में जो पत्थर लगा था, वैसा ही एक पत्थर छत्तीसगढ़ के कोरबा में मिला है। जिसे देखकर लोग हैरान हैं। इस पत्थर पर भी राम का नाम लिखा हुआ है और यह भी पानी में तैरता है।

पत्थर पर लिखा था भगवान राम का नाम:

दरअसल कोरबा की हसदेव नदी में कुछ बच्चे नहा रहे थे। अचानक उन्हें एक पत्थर जैसी चीज दिखी जो पानी पर तैर रही थी। जब बच्चे नजदीक गए तो देखा कि वह सच में एक पत्थर ही था और पानी पर तैर रहा था। इसे देख कर सभी बच्चे हैरान हो गये, पत्थर पर भगवान राम का नाम लिखा था। पत्थर मिलने के बाद बच्चों ने भी उसे कई बार पानी में डुबाने का प्रयास किया लेकिन वे नाकाम रहे। पत्थर पानी में डूबता ही नहीं था। आपको जानकर हैरानी होगी कि पत्थर का वजन लगभग 5 किलोग्राम था।

पत्थर बन गया चर्चा का विषय:

पहले तो लोगों को इसपर विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जब उन्होंने पत्थर को खुद अपनी आंखों से देखा तो आश्चर्यचकित हो गए। इसके बाद यह पत्थर चर्चा का विषय बन गया। भौतिक विज्ञान के अनुसार पृथ्वी के अन्दर कई तरह की चट्टानें पायी जाती हैं। विशेष ताप व दाब के बाद उन पत्थरों में जिस तत्व की प्रधानता होती है, उसकी वजह से पत्थर पानी पर तैरने लगते हैं। हालांकि इसकी सच्चाई क्या है, यह अभी भी रहस्य बना हुआ है।

वीडियो देखें-

Back to top button