अध्यात्म

बीमारी और कर्ज से उबरने के लिए नवरात्रि में अपनाएं ये उपाय, जल्द मिलेगी सारी परेशानियों से मुक्ति!

आज के समय में सबसे ज्यादा शक्तिशाली वही है, जिसके पास ज्यादा से ज्यादा पैसा है। जिसके पास जितना ज्यादा पैसा है, उसकी समाज में उतनी ज्यादा इज्जत है। जिसके पास पैसा नहीं है, आज उसकी कोई इज्जत भी नहीं है। हर व्यक्ति अधिक से अधिक धन कमाकर जीवन में सफल बनना चाहता है। लेकिन सभी लोग इसमें सफल नहीं हो पाते हैं। शास्त्रों के अनुसार मां दुर्गा सभी शक्तियों से संपन्न हैं। अगर आप भी धनवान बनना चाहते हैं तो इस मन्त्र के साथ मां दुर्गा का ध्यान करें, जल्द की आपका घर धन-दौलत से भर जायेगा। इस मन्त्र का जाप नवरात्रि के समय या शुक्रवार के दिन करना ज्यादा फायदेमंद होता है।

मंत्र:
सृष्टिस्थिति विनाशानां शक्तिभूते सनातनि।
गुणाश्रये गुणमये नारायणि नमोस्तुते।।

ऐसा कहा जाता है कि नवरात्रि के समय जो भी मां दुर्गा की उपासना करता है उसे भक्ति के साथ-साथ शक्ति की भी प्राप्ति होती। मन में आने वाले बुरे विचार, सभी तरह के दुर्गुणों से मां दुर्गा आपकी रक्षा करती हैं। इसीलिए मां दुर्गा को दुर्गतिनाशिनी के नाम से भी जाना जाता है। शास्त्रों में एक और मन्त्र के बारे में बताया गया है, जिसका जाप करने वाले व्यक्ति को रोग और कर्ज से मुक्ति मिल जाती है। केवल यही नहीं जाप करने वाले व्यक्ति के शत्रु भी कमजोर हो जाते हैं। व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। मां दुर्गा की मूर्ति या चित्र के सामने लाल फूल अर्पित करने के बाद स्फटिक की माला से इस मंत्र का जाप 108 बार करें, आपके जीवन के सभी कष्ट जल्द ही दूर हो जायेंगे।

मंत्र:
ॐ ह्रीं दुं दुर्गायै नम:
इन उपायों से मिलेगी कर्ज से मुक्ति और होंगे निरोगी:

*- गायत्री मन्त्र का पाठ करते हुए ढेढ़ मीटर कपड़ा लेकर उसमें 5 गुलाब का फूल बांध लें। अब इसे सूर्यास्त होने से पहले किसी नदी में ले जाकर बहा दें।

*- देशी घी से बनी हुई बर्फी में कमलगट्टे को पीसकर उसमें पाउडर को मिला लें। अब इसे लेकर 21 आहुति दें, जल्द ही आपको सभी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

*- कर्ज और रोग से मुक्ति पाने के लिए आटा गूंथकर लोई बना लें और उसमें गुड़ भरकर पानी में बहा दें।

Back to top button