अध्यात्म

हिन्दू नव-वर्ष से पहले कर लें ये काम, पूरे साल रहेंगे खुश और भरा रहेगा धन का भंडार!

वास्तुृ-शास्त्र एक बहुत ही कमाल की विद्या है। यह लोगों को जीवन जीने की बेहतर स्थितियां प्रदान करती है। अंग्रेजी नववर्ष रात के 12 बजे से शुरू होता है, जबकि हिन्दू नववर्ष सूर्योदय से प्रारम्भ होता है। महाराष्ट्र में हिन्दू नववर्ष के दिन को गुड़ी पड़वा के नाम से जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि नए वर्ष के दिन ही सृष्टि का निर्माण हुआ था। आज ही के दिन आदिशक्ति के नौ रूपों की पूजा नवरात्रि के रूप में की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि हिन्दू नववर्ष अपने साथ नई ऊर्जा और ढेर सारे नए अवसर लेकर आता है। इस समय आप कुछ साधारण से वास्तु नियमों को अपनाकर अपने पूरे साल को बेहतर बना सकते हैं और अपने दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल सकते हैं।

करें ये उपाय:

*- अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में शौभाग्य का प्रवेश हो तो घर के मुख्य द्वार पर ॐ, स्वस्तिक और गणेश जी के चिन्ह को लाल सिंदूर से बनायें।

*- दिवाली के समय पूरे घर की साफ-सफाई करना आम बात है। उसी समय लोग अपने घरों को रंगवाते भी हैं। अगर किसी कारण आप दिवाली के दौरान अपने घर को नहीं रंगवा पाते हैं तो नवरात्रि से पहले जरूर करवाएं।

*- मां दुर्गा के स्वागत के लिए रंगोली बनायी जाती है। आप रंगोली बनाने के लिए पहले ही रंगों का चुनाव कर लें और उन्हें धूप में अच्छी तरह सुखा कर रख लें। रंगोली से मां दुर्गा के चरणों का निशान घर में प्रवेश करते हुए बनायें।

*- आम के पत्तों से बना हुआ बंधन घर के मुख्य द्वार पर लगाना बहुत ही शुभ होता है।

*- अपने सोने वाले कमरे की खिड़कियों में क्रिस्टल जरूर लगाएं।

*- अगर आपके घर या दुकान के आस-पास कोई नाला या बोरिंग हो तो अपने घर के उत्तर-पूर्व दिशा में गणेश की प्रतिमा स्थापित करें।

*- घर में मनी प्लांट, बांस या तुलसी का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है।

*- आप अपने जीवन में सफल होने के लिए बहुत मेहनत करते हैं, लेकिन उसके अनुरूप आपको फल नहीं मिलता है और ना ही आपकी इनकम उसके अनुरूप है तो आप घर के अन्दर बाएं कोने में कोई भारी या ठोस चीज रखें।

*- घर में मछली का होना शुभ माना जाता है, इसलिए घर में या कार्यस्थल पर एक्वेरियम जरूर रखें। इससे आप पर किसी की बुरी नजर भी नहीं पड़ेगी और आपके धन में भी वृद्धि होगी।

Back to top button