दिलचस्प

आप भी लुट जायेंगे ऐवईं-ऐवईं, जब देखेंगे इन विदेशी छोरियों का डांस… देखें वीडियो!

डांस एक ऐसी चीज है, जिसका किसी देश या उसकी शरहद से कोई लेना-देना नहीं होता है। शायद यही वजह है कि आज भारत में अनेक तरह के वेस्टर्न डांस किये जाते हैं और अनेक वेस्टर्न देशों में भारतीय डांस। ये कहना गलत नहीं होगा कि बॉलीवुड ने हिंदी और भारतीय संस्कृति को पूरे विश्व में एक नई पहचान दी है। अगर बॉलीवुड नहीं होता तो शायद कुछ ही देश भारत के बारे में और यहां की विशेषताओं के बारे में जान पाते। लेकिन आज भारत पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है।

रिलीज होते ही रच देते हैं इतिहास:

आजकल आने वाली बॉलीवुड फिल्मों के कई ऐसे गाने हैं, जिनके पर जबरदस्त डांस किया जा सकता है। गाना आया नहीं कि हिट हो गया। कुछ गाने तो ऐसे होते हैं जो रिलीज होते ही इतिहास रच देते हैं। बॉलीवुड के गाने केवल भारत में ही नहीं अन्य देशों में भी सुने जाते हैं। यही नहीं उन गानों पर विदेशी लोग जमकर डांस भी करते हैं। मुझे पता है कि आपको यकीन नहीं हो रहा है। लेकिन जब आप इस वीडियो को देखेंगे तो आपको यकीन हो जायेगा।

किसी को नहीं पता था कि महिलाएं किस गाने पर करेंगी डांस:

दरअसल एक जगह पर कई विदेशी महिलाएं साड़ी-सूट पहनकर खड़ी रहती हैं। उस समय वहां से गुजर रहे लोगों को कुछ समझ में नहीं आता है। लेकिन जब म्यूजिक बजना शुरू होता है तो लोगों को समझ में आ जाता है कि ये महिलाएं डांस करने वाली हैं। लेकिन किसी को क्या पता था कि ये डांस किसी और गाने पर नहीं बल्कि हिंदी गाने पर करने वाली हैं। जब महिलाओं ने बॉलीवुड फिल्म “बैंड बाजा बारात” के गाने “मैं तो ऐवईं-ऐवईं लुट गया” पर डांस करना शुरू किया तो लोगों के होश उड़ गए।

महिलाओं का डांस देखकर उड़ गए लोगों के होश:

यकीनन जब आप भी इन विदेशी महिलाओं को डांस करता हुआ देखेंगे तो आपके भी होश उड़ जायेंगे। आप भी इनकी अदाओं पर ऐवईं-ऐवईं लुट जाना चाहेंगे। आप वीडियो में देख सकते हैं कि कुछ विदेशी महिलाएं सड़क पर साड़ी और सूट पहनकर इधर-उधर घूम रही हैं। कुछ लोग उन्हें देख रहे हैं और यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि महिलाएं क्या करने वाली हैं। लेकिन डांस देखने के बाद सबको समझ में भी आ जाता है और सबके होश भी उड़ जाते हैं।

वीडियो देखें-

Back to top button