अध्यात्म

घर को इस तरह अगर सजाते हैं वास्तु के हिसाब से, तो होगी परिवार की आय में वृद्धि!

वास्तु के अनुसार घर में रखी हुई छोटी से छोटी चीज का असर आप पर और आपके परिवार के सदस्यों के पर पड़ता है। घर में किस तरह के सजावट के सामान रखे हुए हैं, घर का रंग क्या है, आदि चीजें आपके विचारों और कार्यप्रणाली पर प्रभाव डालती हैं। ऐसा माना जाता है कि घर की दीवारें जिस रंग की होती हैं, उस रंग के स्वाभाव जैसा ही घर में रहने वाले व्यक्ति का स्वाभाव हो जाता है। उदहारण के लिए अगर घर की दीवारों पर सफेद रंग लगा हुआ है तो आपका व्यवहार और स्वाभाव शांत होगा इसके उलट अगर घर की दीवारें लाल रंग की हैं तो आपका स्वाभाव उग्र होगा।

 
सकारात्मक उर्जा लाते हैं रंग-बिरंगे पर्दे:

यही वजह है कि जो लोग वास्तु के नियमों में विश्वास करते हैं, वह अपने घर में वास्तु के अनुसार बताये गए रंगों का ही प्रयोग करते हैं। घर में सकारात्मक उर्जा बढ़ाने के लिए रंग-बिरंगे पर्दे का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि पर्दों का चुनाव करने से पहले वास्तु के हिसाब से कुछ सावधानियां बरतने के बारे में कहा जाता है, उनपर ध्यान देना आवश्यक है। ऐसा करने से आपकी अनेक समस्याओं का हल खुद-ब-खुद हो जाता है।

दिशा के हिसाब से करें पर्दे के रंग का चुनाव:
*- पूर्व:

आपके घर की पूर्व दिशा में जीतने भी कमरे बने हुए हैं, उनमें हरे रंग के पर्दे लगाने चाहिए ऐसा करने से आपके परिवार के सदस्यों की आय में वृद्धि होती है।

*- पश्चिम:

घर की पश्चिम दिशा में बने हुए कमरों में सफेद रंग के पर्दे लगाने चाहिए। ऐसा करने से आपकी बुरी किस्मत अच्छी किस्मत में बदल जाती है।

*-उत्तर:

अगर आपके घर के उत्तर दिशा में भी कमरे बने हुए हैं तो वहां पर नीले रंग के पर्दे लगाने चाहिए। ऐसा माना जाता है कि उस दिशा के कमरों में नीले रंग के पर्दे लगाने से घर में धन की बारिश होने लगती है।

*-दक्षिण:

घर की दक्षिण दिशा में बने हुए कमरों में लाल रंग के पर्दे लगाएं। यह रंग प्रेम का प्रतिक होता है इसलिए घर के सदस्यों में आपसी प्रेम बढ़ता है।

Back to top button