दिलचस्प

इन पंजाबी लड़कों का डांस देखकर विदेशी भी हुए बाग़-बाग़…. देखें वीडियो!

डांस की बात की जाए और पंजाबी भांगड़े का ज़िक्र ना हो, ऐसा संभव ही नहीं है। पंजाब का भांगड़ा भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। आज के समय में हर देश में भांगड़ा किया जाने लगा है। भांगड़ा पंजाब का लोकनृत्य है, लेकिन इसकी लोकप्रियता देखकर ऐसा लगता ही नहीं है कि यह किसी खास जगह का लोकनृत्य है। आज भारत में शादी कहीं भी हो भांगड़ा जरूर किया जाता है। पंजाबी चाहे दुनिया के किसी भी कोने में रहें अपनी मस्ती और भांगड़े से सबका मन मोह लेते हैं।

भांगड़ा देख झूम रही है पूरी दुनिया:

ऐसे ही कुछ पंजाबी कनाडा में हैं। वहां कुछ युवाओं ने मिलकर एक भांगड़ा ग्रुप बनाया है। इस ग्रुप का नाम “मैरीटाइम भांगड़ा ग्रुप” है। आपको बता दें कि इस समय इस ग्रुप के भांगड़ा डांस को देखकर पूरी दुनिया झूम रही है। अभी इस ग्रुप के दो लड़कों का डांस सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस भांगड़ा डांस वीडियो में दो पंजाबी युवक अंग्रेजी गाने पर भांगड़ा कर रहे हैं।

नेक मकसद से कर रहे हैं भांगड़ा:

आपको जानकर काफी हैरानी होगी कि इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर लाइक और शेयर भी कर रहे हैं। 2016 में भी इस ग्रुप के तीन युवकों ने बर्फ से ढंकी हुई सड़क साफ करते हुए अपना भांगड़ा पेश किया था। उस समय भी इन युवकों के भांगड़ा डांस को खूब पसंद किया गया था। शायद आप यह नहीं जानते हैं कि ये युवा किसी नेक मकसद से पैसा इकठ्ठा कर रहे हैं और इसके लिए अपना भांगड़ा पेश कर रहे हैं।

लोगों से पैसे देने की गुज़ारिश की:

आपको बता दें कि इन पंजाबी युवकों ने वीडियो देखने वाले लोगों से यह गुजारिश की है कि कनाडा के संगठन ALS NB और NS को दान दें, ताकि इस पैसे से बीमार लोगों की मदद की जा सके। आप भी वीडियो में दो पंजाबी युवकों को दिल खोलकर भांगड़ा करते हुए देख सकते हैं।

वीडियो देखें-

https://www.facebook.com/desifrenzy/videos/10155486335690348/

Back to top button