दिलचस्प

नन्हे अफ्रीकन बच्चों का लोकनृत्य देखकर हो जायेंगे भावविभोर…. देखें वीडियो!

नृत्य हर देश में किया जाता है। हर संस्कृति का अपना एक अलग नृत्य होता है। कुछ-कुछ देश के नृत्य तो इतने प्रसिद्ध हैं, जिन्हें देखने के लिए दुनिया के हर कोने से लोग आते हैं। अब ब्राजील के सांभा डांस को ही ले लीजिये, इस डांस को देखने के लिए लोग रिओ महोत्सव के समय दुनिया के कोने-कोने से जाते हैं। खाड़ी देशों का बेली डांस भी अपने आप में काफी प्रसिद्ध है। भारत में भी कई तरह के डांस किये जाते हैं। यहां कुछ लोग वेस्टर्न डांस पसंद करते हैं तो कुछ लोग क्लासिकल डांस के दीवाने होते हैं।

बच्चा-बच्चा करता है लोकनृत्य:

आप तो जानते ही हैं कि अफ्रीका महाद्वीप में जितने भी देश हैं, उनके अपने लोकनृत्य हैं। वहां का बच्चा-बच्चा अपना लोकनृत्य पूरे गर्व के साथ करता है। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही बच्चों का डांस लायें हैं, जिसे देखकर यक़ीनन आप भावविभोर हो जायेंगे। जिस किसी ने भी बच्चों का यह डांस देखा, उसने इन बच्चों की कला की जमकर तारीफ की।

पारम्परिक वस्त्र पहनकर किया रोड पर डांस:

दरअसल यह डांस अफ्रीका के किसी देश का है। वहा कुछ छोटे-छोटे बच्चे अपने पारम्परिक वस्त्र पहनकर सड़क पर डांस कर रहे हैं। बच्चों ने इतना बेहतरीन लोकनृत्य किया है, जो आपको ऊपर से नीचे तक हिलाकर रख देगा। आप सोच में पड़ जायेंगे कि कैसे ये बच्चे इतनी खूबसूरती से अपना लोकनृत्य कर पा रहे हैं। आपको बता दें वहां के बच्चों को अपने लोक कलाओं और संस्कृति से जुड़ा नृत्य बचपन से ही सिखाया जाता है।

कुछ बच्चे कर रहे थे हौसलाअफजाई:

वीडियो में आप देश सकते हैं कि कुछ बच्चे रोड के बीच में अपना पारम्परिक वस्त्र पहनकर खड़े हैं। उन बच्चों में से कुछ बच्चे डांस कर रहे हैं, जबकि कुछ उनकी हौसलाअफजाई कर रहे हैं। बच्चे जबरदस्त तरीके से कमर हिलाकर लोकनृत्य पेश कर रहे हैं। इन्हें देखकर एकबार तो आपको अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं होगा। आपको ऐसा लगेगा कि इन बच्चों ने डांस की कोई ट्रेनिंग ली है।

वीडियो देखें-

https://youtu.be/OWejuCWLvM8

Back to top button