अध्यात्म

जानिए इन रंगों के कपड़े किस-किस दिन पहनने से होता है भाग्य में परिवर्तन!

भारत एक ऐसा देश है, जहाँ धर्म को मुख्य स्थान दिया गया है। यही वजह है कि यहाँ ज्योतिषशास्त्र की भी खूब माँग है। कई लोग तो अपना कोई भी काम ज्योतिष से पूछे बिना करते ही नहीं है। उन्हें कौन-कौन से काम करने हैं और किस-किस दिन करने हैं, इसका निर्धारण ज्योतिष ही करते हैं। ज्योतिषशास्त्र ने भी कपड़ों के रंग से पड़ने वाले मानसिक और शारीरिक प्रभाव को स्वीकारा है।

नहीं रहती धन-सम्पदा को कोई कमी:

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी देवता या किसी ग्रह-नक्षत्र का होता है। ऐसे में अगर हर दिन पहनने के लिए उसी हिसाब से कपड़ों का चुनाव किया जाए तो बेहतर होता है। इससे व्यक्ति को काफी लाभ मिलता है। उसके भाग्य में बदलाव होता है और धन-संपदा की कोई कमी नहीं रहती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस-किस दिन किस रंग के कपड़ों को पहनना चाहिए।

इन दिनों पहने इस रंग के कपड़े:

*- सोमवार का दिन भगवान शंकर और चन्द्र देव का होता है। इसलिए इस दिन सफ़ेद रंग या चाँदी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इससे आपके जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

*- मंगलवार का दिन अंजनी पुत्र हनुमान जी का होता है। इस दिन लाल रंग के वस्त्र धारण करके हनुमान जी की विधिवत पूजा करने से उनकी कृपा बरसती है।

*- बुधवार का दिन बुध देव और श्री गणेश को समर्पित है। इस दिन प्रत्येक व्यक्ति को हरे रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। इससे श्री गणेश सभी बिगड़े हुए काम बना देते हैं।

*- वृहस्पतिवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। पीले रंग के वस्त्र को धारण करके इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से ग्रहों का दोष ख़त्म हो जाता है।

*- शुक्रवार का दिन संतोषी माँ और शुक्र देव के नाम है। इस दिन व्यक्ति अगर सफ़ेद कपड़े पहनकर पूजा-पाठ करे तो ग्रहों का बुरा प्रभाव तत्काल नहीं पड़ता है और देवता भी खुश होते हैं।

*- शनिवार का दिन शनिदेव और बजरंगबली के नाम समर्पित है। इस दिन काले रंग के वस्त्र धारण करके पूजा-पाठ करने से शनि देव को प्रसन्न करके मन चाहा वरदान पाया जा सकता है।

*- रविवार का दिन सूर्यदेव का होता है। इस दिन भी आप सफ़ेद रंग के वस्त्र धारण कर सकते हैं। सफ़ेद कपड़े पहनकर अगर सूर्यदेव की उपासना की जाए तो ग्रहों का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है।

Back to top button