दिलचस्प

अजीबोगरीब: यक़ीनन ऐसी शादी आपने पहले कभी नहीं देखी होगी, वीडियो देखकर हो जायेंगे हैरान!

शादी हर किसी के जीवन का एक महत्वपूर्ण पल होता है। शादी वंशवृद्धि के साथ-साथ सामाजिक निर्वहन के लिए भी बहुत जरुरी होती है। भारत में शादी को एक संस्कार के रूप में माना जाता है। आप तो जानते ही हैं कि शादी स्त्री और पुरुष के बीच होती है। हमारे यहाँ शादी के समय कई तरह के रीति-रिवाज अपनाए जाते हैं। एक बात और जो भारत में सबसे ज्यादा मानी जाती है, वह है अन्धविश्वास। यहाँ अन्धविश्वास के चक्कर में लोग ऐसा-ऐसा काम करते हैं, जो आपको हँसाने का भी काम करेगा और कभी-कभी बहुत ज्यादा गुस्सा भी दिलाएगा।

इस बात से फर्क नहीं पड़ता की दुल्हे की उम्र क्या है:

आपने अक्सर शादी में दुल्हे के रूप में किसी आदमी को ही देखा होगा। इस बात से फर्क नहीं पड़ता है कि आदमी की उम्र क्या है। कई बार छोटी उम्र की लड़की की शादी बड़े-बूढ़े से होती है। लेकिन आख़िरकार वह रहता तो एक पुरुष ही है। लेकिन आज मैं आपको एक ऐसी शादी के बारे में बताने जा रहा हूँ, जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जायेंगे। यकीन मानिये आपने ऐसी शादी आज से पहले कभी नहीं देखी होगी।

शादी में दूल्हा बना कुत्ता:

दरअसल हम जिस शादी की बात कर रहे हैं, उसमे दुल्हे के रूप में कोई आदमी नहीं बल्कि एक कुत्ता था। जी हाँ आप सही सुन रहे हैं, एक कुत्ता। अब आप सोच रहे होंगे कि यह कैसे संभव है। तो मैं आपको बता दूं ऐसा सच में हुआ है। इसे आप अंधविश्वास कहें या मान्यता, लेकिन एक लड़की की शादी एक कुत्ते से करवाई गयी। लड़की से जब पूछा गया कि उसे कैसा लग रहा है, तो उसने जवाब दिया कि वह इस शादी से बिलकुल भी खुश नहीं है।

कुत्ते से शादी करवाने से बढ़ती है दुल्हे की उम्र:

आपको बता दें भारत के कुछ इलाकों में ऐसी मान्यता है कि जिस भी लड़की में कोई ग्रह-नक्षत्र दोष होता है, तो उसकी शादी सबसे पहले कुत्ते से करवाई जाती है। इससे लड़की का सारा दोष उस कुत्ते पर चला जाता है। ऐसा करने से होने वाले दुल्हे की उम्र भी बढ़ती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से उस लड़की की शादी एक कुत्ते से करवाई जा रही है। वीडियो देखकर आप अपनी हँसी को रोक नहीं पाएंगे।

वीडियो देखें-

Back to top button