अध्यात्म

इस महाशिवरात्रि पर रखें इन बातों का ध्यान, शिव की कृपा से आपका दुर्भाग्य बदल जाएगा सौभाग्य में!

इस बार महाशिवरात्रि शुक्रवार को पड़ रही है। इस दिन भगवान शंकर को प्रसन्न करने के लिए भक्त तन-मन से शिव की उपासना करते हैं। इस दिन भगवान शंकर अपने किसी भी भक्त की इच्छा को अनसुना नहीं करते हैं। वह सबके मन की मुराद को पूरी करते हैं। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से आपके जीवन से सभी परेशानियों का नाश हो जाता है। इसके अलावा भगवान शिव की कृपा आपके ऊपर हमेशा के लिए बनी रहती है। वास्तु के अनुसार इस दिन घर या अपने दुकान में कुछ बातों का ध्यान रखने से आपका दुर्भाग्य सौभाग्य में बदल जाता है।

महाशिवरात्रि पर रखें इन बातों का ध्यान:

*- महाशिवरात्रि के दिन घर के मुख्य दरवाजे को भूलकर भी बंद ना करें, इसके अलावा घर की सभी खिड़कियाँ भी खुली रखें। घर के मुख्य दरवाजे के के उत्तरी तरफ लाल कुमकुम से स्वस्तिक का निशान बनाएं और उसके दोनों तरह शुभ-लाभ लिखें।

*- महाशिवरात्रि के दिन शुद्ध जल लेकर उसमे नमक घोल लें। अब उस पानी को पुरे घर के कोने में छिड़क दें। ऐसा करने से घर की सभी नकारात्मक उर्जा दूर हो जाती है और सकारात्मक उर्जा का वास होता है।

*- इस दिन भोलेनाथ की पूजा करने के लिए घर में स्थापित मंदिर के उत्तर में भगवान शंकर की मूर्ति लगाएं और इनके साथ में विघ्न हरण भगवान गणेश की मूर्ति भी लगाएं। उसके उपरांत दोनों की पूजा साथ में करें।

*- किसी भी शुभ अवसर पर हिन्दू धर्म में काले रंग के लिबास को पहनने से मना किया गया है। पूजा भी एक शुभ कार्य होता है, इसलिए महाशिवरात्रि के दिन काले रंग का कोई भी वस्त्र ना पहने। इससे भगवान नाराज भी होते हैं।

*- ऐसा कहा जाता है कि जहाँ सफाई होती है, वहाँ पे ईश्वर का वास होता है। इसलिए महाशिवरात्रि के दिन पूरे घर को साफ़-सुथरा रखना चाहिए। इससे व्यक्ति की दरिद्रता, अशांति और दुःख हमेशा के लिए ख़त्म हो जाते हैं।

Back to top button