विशेष

प्रधानमंत्री मोदी के फेसबुक पर सबसे ज्यादा चाहने वाले, जनता के दिलों पर कर रहे हैं राज!

जब से नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं, तब से उन्होंने अपने कामों के द्वारा देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी पहचान बनायी है। दुनियाँ का हर देश इस समय प्रधानमंत्री मोदी की ताकत का लोहा मान रहा है। शायद यही वजह है कि इस समय प्रधानमंत्री मोदी दुनियाँ में सबसे ज्यादा फेसबुक पर फॉलो किये जाने वाले नेता बन गए हैं। बर्सन मार्सटेलर ने अभी हाल ही में एक रिपोर्ट प्रकाशित की है, जिसके अनुसार प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तिगत फेसबुक अकाउंट को लगभग 4 करोड़ लोग फॉलो करते हैं।

पूरी दुनियाँ के नेताओं में सबसे ज्यादा लोकप्रिय नेता मोदी:

अगर इसमें पीएमओ ऑफिस के फेसबुक अकाउंट को भी जोड़ दिया जाए तो लगभग कुल फॉलोवर्स की संख्या 5.3 करोड़ के पार हो जाती है। इस रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी पूरी दुनियाँ के नेताओं में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं और सबसे ज्यादा फॉलो किये जाते हैं। इस श्रृंखला में दुसरे स्थान पर अमेरिकी राष्ट्रपति आते हैं, जिन्हें मोदी से आधे लोग लगभग 2 करोड़ लोग फॉलो करते हैं। तीसरे स्थान पर कोई और नहीं बल्कि पीएमओ इण्डिया के ऑफिस का फेसबुक पेज है जिसके फॉलोवर की संख्या 13 मिलियन है।

जनता से सबसे ज्यादा संवाद करने वाले नेता बने मोदी:

आपको बता दें इस शोध के अंतर्गत विश्व के 20 नेताओं की सूची निकाली गयी, जिसमें भारतीय राष्ट्रपति को 9वाँ स्थान दिया गया है। इस सूची में भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को 16वें स्थान पर रखा गया है। पुरे विश्व के नेताओं में जनता से सबसे ज्यादा संवाद करने के मामले में भी प्रधानमंत्री मोदी पहले नंबर पर हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि जब प्रधानमंत्री मोदी की माँ प्रधानमंत्री आवास पर आयी थीं और प्रधानमंत्री ने उनके साथ एक फोटो शेयर की थी, वह 2016 की दूसरी सबसे लोकप्रिय पोस्ट थी।

ट्वीटर पर 1640 लोगों को फॉलो करते हैं प्रधानमंत्री मोदी:

आपको बता दें प्रधानमंत्री मोदी ट्वीटर पर 1640 लोगों को फॉलो करते हैं। वह भारत के राष्ट्रपति महोदय, सभी देशों के राष्ट्र प्रमुखों, भारत के सभी मुख्य दूतावास का ट्वीटर अकाउंट, सभी सरकारी विभाग, भारत के हर राज्य के मुख्यमंत्री और उनके कार्यालय, सभी प्रमुख नेता, सभी बड़े मीडिया हाउस, भारतीय क्रिकेटर, प्रमुख फ़िल्मी हस्तियों और प्रसिद्ध लेखकों को ट्वीटर पर फॉलो करते हैं।

Back to top button