राजनीति

सरकारी अधिकारी को रिश्वत लेना पड़ गया महँगा, जनता ने मुँह में ठुसे मिर्च लगे नोट… देखें वीडियो!

भ्रष्टाचार की समस्या आज पुरे देश में फैल चुकी है। इससे सबसे ज्यादा पीड़ित देश की गरीब जनता होती है। आज शायद ही कोई ऐसा सरकारी दफ्तर होगा जहाँ का अधिकारी बिना घूस लिए किसी का काम करता होगा। इस वजह से जनता को आये दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे भ्रष्ट लोगों की वजह से ही आज देश की तरक्की रुकी हुई है। आये दिन कोई ना कोई गरीब व्यक्ति इनका शिकार होता है। उसे अपना काम निकलवाना होता है, मजबूरन उसे घूस देना ही पड़ता है।

सबक सिखाने के लिए जनता को होना पड़ेगा एकजुट:

जब तक देश की जनता भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट नहीं होगी तब तक ऐसे भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाना आसान नहीं होगा। आज हम आपको एक ऐसे ही भ्रष्ट सरकारी अधिकारी का वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे लोगों से घूस माँगना काफी महँगा पड़ गया। इसके लिए जनता ने उसे ऐसा सबक सिखाया, जिसे देखकर हर भ्रष्टाचारी की रूह काँप जाएगी। अधिकारी ने ऐसा सपने में भी नहीं सोचा होगा कि जनता उसके साथ ऐसा सुलूक करेगी।

जनता हो चुकी थी घूस लेने की आदत से परेशान:

दरअसल यह घटना गुजरात के एक सरकारी विभाग की है। वहाँ के एक अधिकारी को घूस लेना काफी महँगा पड़ गया। जनता उसके इस घूस माँगने के रवैये से काफी परेशान हो चुकी थी। जनता ने उसे सबक सिखाने की ठानी। इसके बाद सरकारी अधिकारी की सामत आ गयी। सभी लोग मिलकर एक दिन उस अधिकारी के दफ्तर जा पहुँचे। पहले अधिकारी और लोगों के बीच जमकर बहसबाजी हुई, उसके बाद जनता ने जो किया उसे जानकर हर भ्रष्ट अधिकारी डर जाएगा।

वीडियो देखकर देश का हर भ्रष्ट अधिकारी डरेगा:

हुआ ये कि उसकी रिश्वत माँगने की आदत को बंद करने के लिए जनता ने उसके मुँह में मिर्च लगे नोट ठूसने शुरू कर दिए। इसके बाद अधिकारी की हालत ख़राब हो गयी। उसे इस बात का ज़रा भी अंदेशा नहीं था कि जनता उसके साथ ऐसा कुछ करने वाली है। आप भी वीडियो में भ्रष्ट अधिकारी को दी जाने वाली सजा को देख सकते हैं। यक़ीनन इस वीडियो को देखने के बाद इसके जैसे देश के अन्य भ्रष्टाचारी डरेंगे और घूस माँगने से पहले सौ बार सोचेंगे।

वीडियो देखें-

https://www.facebook.com/firoz.t.totanawala/videos/10212473641577586/

Back to top button