दिलचस्प

पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने ही अंदाज में अपनी बेटी जिवा के साथ दिखे मस्ती करते… देखें वीडियो!

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह की लोकप्रियता किसी से छुपी हुई नहीं है। भारत का शायद ही ऐसा कोई क्रिकेट प्रेमी होगा जिसे धोनी पसंद ना हों। उनकी कप्तानी और सूझ-बूझ की बदौलत ही भारतीय क्रिकेट टीम कई सालों के बाद फिर से वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब हो सकी। शायद यह धोनी के बिना संभव भी नहीं था। धोनी के चाहने वाले केवल भारत में ही नहीं बल्कि विश्व के कोने-कोने में हैं। धोनी भारतीय इतिहास के सबसे प्रभावशाली क्रिकेट कप्तानों में से एक हैं। इन्हें कैप्टन कूल के नाम से भी जाना जाता था।

कोहली जरुरत पड़ने पर सौंप देते हैं धोनी को कप्तानी:

फिलहाल ये भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान नहीं हैं, लेकिन अभी भी वर्तमान कप्तान विराट कोहली जरुरत पड़ने पर इन्हें ही जिम्मेदारी सौंप देते हैं। आपको बता दें कुछ दिनों पहले ही इन्होने कप्तानी पद से इस्तीफ़ा दे दिया था। अभी ये भारतीय क्रिकेट टीम में विकेटकीपर का काम कर रहे हैं। अभी हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी की लोकप्रियता की वजह से इनकी जीवनी पर “धोनी: अनटोल्ड स्टोरी” नाम की एक फिल्म भी बनाई गयी थी। फिल्म काफी सफल भी रही थी।

समय मिलने पर अपनी बेटी के साथ मस्ती करते हैं धोनी:

महेंद्र सिंह धोनी की एक बेटी है, जिसका नाम जिवा रखा गया है। वह जब भी समय मिलता है अपनी बेटी के साथ समय बिताते हैं और उसके साथ खूब मस्ती करते हैं। अभी हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी बेटी जिवा के साथ मस्ती करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इन दिनों धोनी अपनी बेटी के साथ छुट्टी पर हैं और उसके साथ अच्छा पल बिता रहे हैं।

लेटकर बच्ची के साथ की जमकर मस्ती:

वीडियो में आप भी देख सकते हैं की धोनी अपनी बेटी जिवा के साथ जमकर मस्ती कर रहे हैं। इस वीडियो में धोनी अपनी बच्ची के साथ जमीन पर लेटकर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिवा आगे-आगे चलती है और धोनी उसके पीछे-पीछे चल रहे हैं और उसके पास आने की कोशिश कर रहे हैं। आपको बता दें धोनी ने यह वीडियो अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

वीडियो देखें-

Back to top button