स्वास्थ्य

संतरा की इन खूबियों से अंजान होंगे आप, बालों से लेकर त्वचा तक के लिए फायदेमंद है संतरा!

संतरे का खट्टा-मीठा स्वाद हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। शायद ही कोई होगा जिसे संतरा खाना पसंद ना हो। सर्दियों के दिनों में सबसे ज्यादा संतरा का सेवन किया जाता है। संतरा में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। सेहत के लिए तो यह फायदेमंद होता ही है, इसके साथ ही यह शरीर के अन्य अंगों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। आज हम आपको संतरा के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

संतरे के फायदे:

*- मुँहासों से छुटकारा:

आपको बता दें संतरे में भरपूर मात्रा में साइट्रिक एसिड पाया जाता है, जो मुँहासों को दूर रखता है। अगर आपको भी मुँहासे की समस्या है तो अपने मुँह पर संतरे का रस लगाएं, सूखने के बाद इसे साफ़ पानी से धो दें। आप संतरे के छिलके से फेसपैक भी बना सकते हैं।

*- त्वचा को रखे चमकदार:

संतरा त्वचा की चमक के लिए बहुत ज्यादा मायने रखता है। संतरे के छिलके को दूध या दही में मिलाकर लगाने से आपके चेहरे पर चमक आती है। हर रोज अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके चेहरे से सम्बन्धित कई परेशानियाँ दूर हो जाती हैं।

*- त्वचा को रखे हरदम जवाँ:

खुले हुए पोर्स को बंद रखने में संतरे का रस काफी मदद करता है। संतरे के रस को अपने चेहरे पर लगाकर 3-4 मिनट के लिए छोड़ दें, बाद में चेहरे को साफ़ पानी से धो दें। ऐसा करने से आपका चेहरा हमेशा ताज़ा दिखेगा।

*- डेड स्किन:

संतरे के छिलके उतारकर उन्हें धूप में अच्छी तरह सुखा लें। सूखने के बाद उन्हें अच्छी तरह से पीसकर पाउडर बना लें। अब संतरे के पाउडर, मुल्तानी मिट्टी और शहद को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं, इससे डेड स्किन दूर हो जाती हैं।

*- संतरे के रस से बलों में करें कंडिशनर:

सबसे पहले एक कप संतरे का रस लें, अब उसमे एक चम्मच शहद मिलाकर उसका कंडिशनर बना लें। कंडिशनर तैयार हो जाने के बाद इसे अपने बालों में लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे आपके बाल मुलायम होते हैं।

*- डैंड्रफ:

बालों से डैंड्रफ दूर करने के लिए संतरे का रस बहुत फायदेमंद होता है। संतरे के रस में नारियल का तेल मिलाकर लगाएं। कुछ ही दिनों में डैंड्रफ से पूरी तरह छुटकारा मिल जायेगा।

Back to top button