अध्यात्म

इन पेड़ों की पूजा करने से आपकी सभी परेशानियाँ हो जायेंगी ख़त्म, जल्दी होगी आपकी तरक्की

पेड़-पौधे हमारे वातावरण को शुद्ध रखने के साथ-साथ आस-पास की खूबसूरती भी बढ़ाने का काम करते हैं। प्राचीन काल से ही भारतीय संस्कृति में पेड़-पौधों का एक अलग ही स्थान रहा है। यहाँ पेड़-पौधों को भगवान के रूप में पूजा जाता है। हिन्दू शास्त्रों के अनुसार पेड़-पौधों की पूजा करने से इंसान की कई समस्याएँ दूर हो जाती हैं। इसके साथ-साथ व्यक्ति के कुंडली में अगर कोई दोष है, तो उससे भी छुटकारा मिलता है। आज हम आपको भारत में पाए जाने वाले कुछ ऐसे पेड़-पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी पूजा करने से आपके जीवन की सभी परेशानियाँ दूर हो जाती हैं। इसके साथ ही आपकी तरक्की भी होने लगती है।

इन पौधों की करें पूजा:

*- नीम को माँ काली के प्रिय वृक्ष के रूप में जाना जाता है। इस पेड़ की पूजा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और सभी शारीरिक रोगों से भी मुक्ति मिलती है।

*- आँवले के वृक्ष को हिन्दू धर्म में विशेष स्थान दिया गया है। कार्तिक महीने में इस पेड़ की पूजा की जाती है। इस पेड़ की पूजा करने से माँ लक्ष्मी सदैव प्रसन्न रहती हैं। इससे प्रसन्नता आती है और जीवन में किसी चीज की कमी नहीं होती है।

*- ऐसा कहा जाता है कि जिन लोगों के घर में तुलसी का पौधा होता है, वहाँ माँ लक्ष्मी का निवास रहता है। इसलिए हर घर में तुलसी का पौधा होना चाहिए।

*- अशोक का वृक्ष भी अपनी औषधीय विशेषता की वजह से जाना जाता है। इस पेड़ की पूजा करने से पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। अशोक की पूजा करने से व्यक्ति रोगों से भी दूर रहता है।

*- लाल चन्दन के पेड़ की पूजा करने से सूर्य से सम्बन्ध रखने वाले ग्रहों के दोष दूर हो जाते हैं। इससे व्यक्ति को नौकरी में भी उन्नति मिलती है।

*- केले की पूजा वृहस्पतिवार के दिन की जाती है। इससे इससे आपकी कुंडली के गुरु सम्बन्धी ग्रह दोष दूर हो जाते हैं।

*- अगर आपको नौकरी में तरक्की नहीं मिल रही है तो विल्व वृक्ष की पूजा करें, जल्दी ही लाभ होगा। इससे अकाल मृत्यु से भी व्यक्ति की रक्षा होती है।

*- पीपल पेड़ की पूजा करने से शनि देव खुश होते हैं और शनि दोष से मुक्ति मिलती है।

Back to top button