रिलेशनशिप्स

आधुनिक समय में इन 5 वजहों से लोगों के बीच बढ़ रही हैं दूरियाँ, जानें कौन सी हैं वो वजहें!

धीरे-धीरे समय तेजी से बदल रहा है। लोगों के जीवन जीने के तरीके में भी काफी बदलाव हुआ है। आज की आधुनिक पीढ़ी के लिए प्यार के रिश्तों के कोई मायने नहीं रह गए हैं आज की युवा पीढ़ी किसी से प्रेम कर सकती है, लेकिन उसकी जिम्मेदारी नहीं उठा सकती है। आज के समय के कुछ लोग सोशल मीडिया पर ट्रिक के माध्यम से प्यार को पाने का काम कर रहे हैं। ऐसा प्यार कुछ ही समय टिक पाता है। इसी लिए आज के युवा अपने रिश्तों को सँभालने में नाकामयाब हो रहे हैं। आइये जानते हैं इन नाकाम होने के पीछे के 5 कारणों के बारे में।

ये हैं वो 5 वजहें जिनकी वजह से आधुनिक युग में नाकाम हो रहे हैं रिश्ते:

1- रिश्तों के लिए तैयार ना होना:

किसी भी रिश्ते के टूटने के पीछे एक सबसे बड़ा कारण यह होता है कि हम किसी भी रिश्ते के लिए तैयार नहीं होते हैं। हमें सब आसानी से पाने की चाहत होती है, लेकिन जब इसके लिए समझौता करने की बारी आती है तो हम पीछे हट जाते हैं। हम ख़ुशी तो चाहते हैं, लेकिन केवल पल भर की, जीवनभर साथ निभाने के लिए हम तैयार ही नहीं होते हैं। बढ़ती हुई जिम्मेदारियों के साथ धीरे-धीरे प्यार कम होने लगता है।

2- सब्र का ना होना:

आज की युवा पीढ़ी के अन्दर सब्र नाम की चीज ही नहीं है, उसे जो कुछ चाहिए होता है वो तुरंत ही चाहिए होता है। यही वजह है कि कई बार उसकी चाहत के अनुसार कुछ भी तुरंत नहीं मिल पाता है और उसका अहं सामने आ जाता है। धीरे-धीरे यही कई बार होने से रिश्ते टूट जाते हैं।

3- जीवन में परिवर्तन:

आज की युवा पीढ़ी का दिल किसी एक के साथ सम्बन्ध बनाने से नहीं भरता है। इसी वजह से वह कई लोगों के साथ रिश्ते बनाने की कोशिश करता है। ऐसे में वह ज्यादा से ज्यादा लोगों के करीब रहने की कोशिश करता है और अपने साथी के लिए समय नहीं निकाल पाता है।

4- तकनीकि और व्यावहारिक लोग:

आज के तकनीकि दौर में लोगों को फ़ोन से ही फुर्सत नहीं मिलती है। उनका सारा समय मैसेज, कॉल, वॉइस एस.एम.एस, व्हाट्सएप्प, फेसबुक और ट्वीटर पर ही बीत जाता है। ऐसे में उनके पास किसी और के लिए समय ही नहीं बचता है। पहले ही वह किसी से फ़ोन पर इतना बात कर लेते हैं कि सामने होने पर उनके पास बात करने के लिए कुछ रहता ही नहीं है।

5- सम्बन्ध बनाना:

आज के समय में प्यार से ज्यादा लोग सम्बन्ध बनाने पर जोर दे रहे हैं। पहले सम्बन्ध बनाते हैं फिर देखते हैं कि उनके बीच प्यार हो सकता है कि नहीं। इसी वजह से आज के आधुनिक समय में किसी भी रिश्ते के ज्यादा टिकने की गुंजाईस कम ही रहती है।

Back to top button