विशेष

अमेरिकी गायिका माइली साइरस के घर लक्ष्मी माता की मंदिर, जानिये क्या है वजह !

हिन्दू धर्म एक ऐसा धर्म है जो अपनी सादगी और लचीलेपन की वजह से पूरी दुनियाँ में धीरे-धीरे प्रसिद्ध हो रहा है। कई देश के लोग तो बकायदा भारत आकर हिन्दू धर्म स्वीकार भी कर चुके हैं और कई विदेशी लोग इसके बारे में जानने के लिए आते रहते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि कई विदेशी लोग बनारस में रूककर विधिवत हिन्दू धर्म की शिक्षा भी लेते हैं और यहीं के होकर रह जाते हैं। अक्सर कई आम विदेशी लोगों ने हिन्दू धर्म में आस्था की बात को स्वीकारी है। वे लोग हिन्दू धर्म के अनुसार ही शादी भी करते हैं।

माइली को है हिन्दू धर्म से काफी लगाव:

आपने आम लोगों को हिन्दू धर्म की तरफ आकर्षित होते तो देखा है, लेकिन क्या आपने कभी किसी चर्चित हस्ती को हिन्दू धर्म की तारीफ़ करते या उसके नियमों का पालन करते हुए देखा है। आज हम जिस चर्चित हस्ती की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि अमेरिका की गायिका माइली साइरस हैं। माइली ने बताया है कि उन्हें हिन्दू धर्म से काफी लगाव है। अभी हाल ही में माइली ने कुछ ऐसी फोटो इन्स्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान हो गया है।

माइली को लक्ष्मी पूजा है बहुत पसंद:

दरअसल माइली ने अपने घर में लक्ष्मी पूजा की और उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। आपको बता दें माइली को भारत में होने वाली लक्ष्मी पूजा बहुत ही पसंद है। इसलिए उन्होंने अपने घर को सजाकर विधिवत तरीके से लक्ष्मी पूजा किया। जो तस्वीरें माइली ने इन्स्टाग्राम पर शेयर की हैं, उसमे माँ लक्ष्मी की तस्वीर के सामने पूजा की सारी सामग्री को रखे हुए दिख रहा है।

 

https://www.instagram.com/p/BQJ-83jBZ2O/

माइली ने हिन्दुओं की तरह सजाया अपने घर को:

इतना ही नहीं माइली ने अपने पुरे घर को हिन्दुओं की तरह ही सजाया था और उसकी भी फोटो इन्सटाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो में माइली ने अपने पुरे घर को फूलों से सजाया है और हर जगह मोमबत्ती लगा रखी है। आप तो जानते ही हैं की हिन्दू धर्म में होने वाली किसी भी पूजा या कार्यक्रम के समय पुरे घर को फूलों से सजाया जाता है।

 

https://www.instagram.com/p/BQJpxI2hXAu/

Back to top button