स्वास्थ्य

आपको हरदम जवान बनाये रखता है यह चमत्कारी बैंगनी रंग का आलू!

जवान बने रहना कौन नहीं चाहता है। हर महिला और पुरुष की यही चाहत होती है कि वह कभी भी बूढ़े ना दिखे। ढलती उम्र के साथ-साथ शरीर की त्वचा सिकुड़ने लगती है और उसकी चमक भी ख़त्म हो जाती है। इस वजह से व्यक्ति का आकर्षण ख़त्म हो जाता है। एक समय ऐसा आता है जब त्वचा एकदम से ढ़ीली हो जाती है। इससे बचने के लिए महिला और पुरुष दोनों कितने ही उपाय करते हैं, लेकिन सफल नहीं हो पाते हैं।

बाजार के प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से समय से पहले आता है बुढ़ापा:

अपने आप को हमेशा जवान बनाए रखने की चाहत में महिलायें बाजार में बिकने वाले कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने लगती हैं। इससे कई बार फायदा होने की बजाय नुकसान हो जाता है। शरीर की त्वचा समय से पहले तेजी से सिकुड़ने लगती है और देखते ही देखते बुढ़ापा आ जाता है। अगर आप भी हमेशा जवान बने रहना चाहते/चाहती हैं तो चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है। आज हम आपके लिए एक ऐसे चीज को खोज लाये हैं, जिसके सेवन से आप हमेशा के लिए जवान बने रह सकते/सकती हैं।

इस आलू में विटामिन सी की ज्यादा मात्रा पायी जाती:

हम जिस चीज की बात कर रहे हैं, वह कुछ और नहीं बल्कि आलू है। जी हाँ आप आलू के इस्तेमाल से हमेशा जवान बने रह सकते/सकती हैं। लेकिन यह कोई सामान्य आलू नहीं है, बल्कि चमत्कारी बैंगनी आलू है। यह आलू आपको कई बिमारियों से दूर भी रखता है। जमुनी रंग के दिखने वाले इस आलू में विटामिन सी की बहुत ज्यादा मात्रा पायी जाती है, इसके साथ ही इसमें ऑक्सीकरण निरोधक तत्व भी पाए जाते हैं। ऑक्सीकरण निरोधक तत्व शरीर को जल्दी बुढा होने से बचाने का काम करता है।

टेस्ट ट्यूब में किया जाता है तैयार इस आलू को:

आपको बता दें इस आलू को टेस्ट ट्यूब में तैयार किया जाता है, ताकि इसे बिमारियों से बचाया जा सके। इसके बाद इसके पौधों को खेतों में लगाया जाता है, यह देखने में चुकंदर की तरह होता है, लेकिन इसका स्वाद एकदम आलू की तरह ही होता है। सामान्यतया देखे जाने वाले आलू में आरारोट की ज्यादा मात्रा पायी जाती है, जिस वजह से वह सफ़ेद दिखता है, जबकि इस जमुनी रंग के आलू में आरारोट की कम मात्रा पाई जाती है। यही वजह है कि इस आलू का रंग जमुनी होता है।

उबलने पर भी रहता है जमुनी रंग का:

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इसे उबालने पर भी इसका जमुनी रंग बरकरार रहता है, यह देखने में भी चमकदार दिखता है। इस आलू को जंगली आलू और सामान्य आलू के मिश्रण से बनाया जाता है। अगर आप भी हमेशा के लिए जवान और सेहतमंद बने रहना चाहते/चाहती हैं तो इस आलू का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

 

Back to top button