दिलचस्प

97 साल की इस बूढी औरत के जज्बे को सलाम, सड़क पर किया ऐसा डांस देखकर हो जायेंगे आप दंग… देखें वीडियो!

जब इंसान बहुत ज्यादा खुश होता है तो वह गाता है या डांस करता है। इससे उसकी ख़ुशी का पता चलता है। उसे कुछ भी समझ में नहीं आता है कि क्या किया जाए, उसका शरीर खुद-बखुद थिरकने लगता है। दुनियाँ का शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो जीवन में कभी थिरका ना हो। सभी को डांस पसंद होता है। आपने अक्सर देखा होगा कि भारत में होने वाली शादियों में बच्चे से लेकर बूढ़े भी डांस करते हैं। ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि शादी के ख़ुशी का मौका होता है।

बूढ़े लोगों को किया जाता है अक्सर नजरंदाज:

बूढ़े लोगों को यह कहकर नजरंदाज किया जाता है कि उनके शरीर में इतनी ताकत नहीं होती है कि वह कोई भी काम खुद से कर सकें। इसलिए उन्हें आराम से बैठने के लिए कहा जाता है। उनका भी मन करता है डांस करने का, लेकिन उनके मन की परवाह कोई नहीं करता है।

लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं, उसे देखने के बाद आपका यह भ्रम टूट जायेगा कि बूढ़े लोगों के पास शक्ति नहीं होती है। इस बूढी महिला के डांस को देखकर अच्छे खासे जवान और मजबूत लोग भी शर्मा जायेंगे।

महिला के जोश को देखकर शर्मा जायेंगे अच्छे-अच्छे लोग:

दरअसल यह वीडियो इटली का है। वहाँ की एक 97 साल की महिला सड़क के बीच में ऐसा जोरदार डांस करती है, जिसे देखकर यकीन ही नहीं होता है कि कोई ऐसी उम्र में भी डांस कर सकता है। इस महिला के जोश को देखकर अच्छे-अच्छे लोग भी शर्मा जायेंगे। हालांकि इस बात का पता नहीं है कि यह महिला क्यों सड़क के बीच में डांस कर रही है। आपको बता दें यह वीडियो पुराना है, लेकिन जब आप इस महिला के जोश को देखेंगे तो यक़ीनन दंग रह जायेंगे।

इस उम्र के ज्यादातर लोग पड़े रहते हैं विस्तर पर:

आप भी वीडियो में देख सकते हैं कि एक 97 साल की महिला रोड के बीच में ही डांस कर रही है। महिला का डांस स्टेप को देखकर आप कह ही नहीं सकते हैं कि बूढी कोई महिला ऐसा डांस भी कर सकती है। आप सोच में पड़ जायेंगे कि इस उम्र में वह डांस करने की हिम्मत कैसे जुटा पायी होगी। इस उम्र में तो ज्यादातर लोग विस्तर से उठ भी नहीं पाते हैं।

वीडियो देखें-

Back to top button