विशेष

मुसलमान से बना हिन्दू ताकि सिखा सके आतंकियों को सबक, जानें क्या है पूरा मामला!

भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है। इस देश में एक साथ कई धर्मों और जातियों के लोग मिलजुल कर रहते हैं। हालांकि कभी-कभी अन्य धर्म के व्यक्ति से विवाद भी हो जाता है, इसके बावजूद लोग एक दुसरे से मिलकर ही रहना चाहते हैं। इस देश में मुसलमान भी बहुत रहते हैं, जिन्हें पाकिस्तान धर्म का लालच देकर उनसे गलत काम करवाने की फ़िराक में लगा रहता है। कुछ लोग तो पाकिस्तान के बहकावे में आ जाते हैं, लेकिन कुछ हैं जो केवल खुद को हिन्दुस्तानी ही समझते हैं। देश पर आने वाली मुश्किलों का सामना सभी धर्मों के लोगों ने मिलकर किया है।

सबक सिखाने के लिए बना हिन्दू:

लेकिन इसी बीच एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर यक़ीनन आप चौंक जायेंगे। एक व्यक्ति मुसलमान धर्म छोड़कर हिन्दू धर्म अपना लेता है, ताकि वह आतंकवादियों को सबक सिखा सके। आपको भी लगेगा कि यह कोई फ़िल्मी कहानी है! तो आपको बता देना चाहूँगा कि यह कोई फ़िल्मी कहानी नहीं है बल्कि एक सच्ची घटना है।

पाकिस्तान हमें धर्म के नाम पर लड़ाना बंद करे:

दरअसल अम्बाला का रहने वाला मोबिन तीन बच्चों का बाप है। मोबिन ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए मुसलमान धर्म को त्यागकर हिन्दू धर्म अपना लिया है। जब मोबिन से इस बारे में पूछा गया कि आखिर उन्होंने इतना बड़ा कदम क्या सोचकर उठाया तो मोबिन का कहना बस यही था कि हम सब केवल हिन्दुस्तानी हैं। पाकिस्तान हमें धर्म के नाम पर लड़ाना बंद कर दे, हम भारत में रहकर बहुत खुश हैं।

भारत का हर मुसलमान बन जायेगा हिन्दू:

मोबिन ने यह भी कहा कि भारत में रहने वाला हर मुसलमान केवल भारतीय है। मोबिन को इस बात पर काफी गर्व है, लेकिन पाकिस्तान अपने नापाक इरादों को नहीं रोकता है तो भारत का हर मुसलमान फिर से हिन्दू बन जायेगा। आपको बता दें इस खबर की चर्चा देश के कई लोगों की जुबान पर है। आपको बता दें पाकिस्तान के आतंकी हमेशा यही कहते हैं कि भारत के मुस्लिमों पर अत्याचार होता रहता है, जबकि मोबिन इसके उलट बात कहता है।

Back to top button