अध्यात्म

शनिवार के दिन अपने जेब या पर्स में रखें केवल एक चीज, शाम तक जरुर होगा इसका फायदा!

अगर आप शनि देव को खुश करना चाहते हैं तो उसके लिए शनिवार का दिन बिलकुल उपयुक्त है। शनिवार के दिन आप शनि मंदिर में सुबह से ही लम्बी लाइन देख सकते हैं, लोग शनि देव के प्रभव से बचने के लिए और इनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए इनकी पूजा करते हैं। शनिवार के ही दिन आपने देखा होगा कई लोग इनके नाम पर दान लेते हैं, दान में ज्यादातर सरसों का तेल और पैसे लिए जाते हैं। जिसपर शनि का प्रकोप होता है वह अपना काम-धाम छोड़कर उन्हें खुश करने में लगा रहता है।

केवल एक चीज रखकर कर सकते हैं शनि देव को खुश:

कुछ लोग चाहकर भी शनिवार के दिन मंदिर नहीं जा पाते हैं, लेकिन उन्हें शनि देव को खुश भी करना है, ऐसे में क्या करें वो? इसके लिए अब चिंता मत कीजिये आप! आज हम आपको एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप शनि देव की कृपा पा सकते हैं। हम आज आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें से कोई एक चीज आप जेब या अपने पर्स में रखकर शनि देव का आशीर्वाद पा सकते हैं।

इनमें से किसी एक चीज को रखें अपने जेब में:

lord shani dev

*- शनि देव को नीले रंग का फूल बहुत ही पसंद है, इसलिए भक्त इन्हें नीले रंग का फूल चढ़ाते हैं। अगर आप किसी कारणवश नीला फूल चढ़ा नहीं सकते हैं तो इसे अपने जेब या पर्स में रख लें, शाम तक इसका फायदा जरुर देखने को मिलेगा। आपका बिगड़ा हुआ काम भी शाम तक बन जायेगा।

lord shani dev

*- शनिवार के दिन अगर आप तिल का दान करते हैं तो यह आपके जीवन में खुशहाली ले आता है, शनि देव इससे बहुत प्रसन्न होते हैं। अगर आप किसी कारण से शनिवार के दिन तिल का दान नहीं कर पाते हैं तो कुछ तिल के दाने लेकर उसे अपनी जेब या पर्स में रख लें, इससे निश्चित तौर पर शाम तक फायदा होगा।

*- काली उड़द की दाल शनिवार के दिन दान करने से आपके सभी शारीरिक कष्ट दूर हो जाते हैं। दान ना कर पाने की स्थिति में इसे भी अपने जेब या पर्स में रख सकते हैं।

lord shani dev

*- शास्त्रों में शनि देव को प्रसन्न करने के बारे में बताया गया है कि काले रंग का दान करें या काले रंग का वस्त्र धारण करें। अगर दान करना संभव ना हो तो इस रंग के कपड़े पहने, अगर किसी कारण से वो भी नहीं कर सकते हैं तो इस रंग की रुमाल जरुर रखें, लाभ मिलेगा।

*- अगर आप शनिवार के दिन काजल का दान करते हैं तो आपके आँखों की रोशनी बढ़ती है और आपके आँख सम्बन्धी रोग भी दूर होते हैं। खुद भी शनिवार के दिन अपने आँखों में काजल लगाएं, अगर नहीं लगाना चाहते हैं तो इसे अपने पास जरुर रखें।

*- इस दिन आप लोहे और काँच की गोलियां भी अपने पास रख सकते हैं, ऐसा करने से शनि और राहू दोनों के अशुभ प्रभावों से बचा जा सकता है।

Back to top button