समाचार

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की हालत एक बार फिर हुई ख़राब, पड़ा दिल का दौरा!

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता की तबियत एक बार फिर से खराब हो गयी है, उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें अस्पताल के ICU वार्ड में भर्ती किया गया है। सूत्रों के अनुसार जयललिता की तबियत कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही थी। इससे पहले 22 सितम्बर को भी उन्हें एक बार ICU में हालत ख़राब होने की वजह से भर्ती कराना पड़ा था।

jhayalalithaa suffered cardiac arrest admitted ICU

प्रेस रिलीज जारी कर हॉस्पिटल ने दी जानकारी:

आपको बता दें उन्हें देश के बड़े अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है। अपोलो हॉस्पिटल के अधिकारीयों ने एक प्रेस रिलीज जारी करके यह बताया कि शाम को 5 बजे मुख्यमंत्री जे जयललिता को दिल का दौरा पड़ा है। उनका इलाज हॉस्पिटल के ICU वार्ड में चल रहा है, और उनकी सेहत में जल्द ही सुधर हो जायेगा।

इससे पहले भी पड़ा था दिल का दौरा:

आपको बता दें पिछली बार जब उनकी तबियत खराब हुई थी, तब यह खबर आयी थी कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है, और वह जल्दी ही पूरी तरह से ठीक हो जायेंगी। उन्हें जल्दी ही हॉस्पिटल से छुट्टी भी मिल सकती है, लेकिन अचानक से आयी इस खबर से जयललिता के समर्थक थोड़े निराश हुए हैं। इससे पहले उन्हें दो महीने के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।

बच रहे हैं पार्टी के नेता कुछ भी बोलने से:

इस बारे में पार्टी के नेता कुछ भी बोलने से बचते हुए दिख रहे हैं। पार्टी के नेता मीडिया से नजरें बचाकर निकल रहे हैं। मुख्यमंत्री जयललिता को देखने के लिए लोगों का हुजूम जमा हो रहा है, इसलिए सुरक्षा के लिए पुलिस की तैनाती कर दी गयी है।

पुलिस महानिदेश्का को बुलाया गया चेन्नई:

सूत्रों से पता चला है कि राज्य के पुलिस महानिदेशक को तुरंत ही चेन्नई आने के आदेश दे दिए गए हैं। आपको बता दें इन दिनों पुलिस महानिदेशक तमिलनाडु के सभी जिलों के दौरे पर निकले हुए थे। अचानक से हुई इस घटना की वजह से उन्हें मुख्यालय पर बुलाया गया है।

Back to top button