विशेष

जानिए क्या हुआ जब 500 के नए नोट को खौलते हुए पानी में डाला गया, वीडियो देखकर हो जायेंगे आप हैरान!

नोटबंदी के बाद से देश में दो गुट बन गए हैं, एक वो जो इसके पक्ष में हैं और दुसरे वो जो नोटबंदी का विरोध कर रहे हैं। आप तो जानते ही हैं कि 8 नवंबर को ही देश के प्रधानमंत्री ने आपातकालीन घोषणा करके नोटबंदी के बारे में बताया। उनका कहना था कि देश को काले धन की समस्या और जाली नोटों से निजात दिलाने के लिए, यह कदम बहुत जरुरी है। नोटबंदी के बाद पुराने 500 और 1000 के नोट की क्रयशक्ति ख़त्म हो चुकी थी। इसके लिए बाजार में नए 2000 के नोट निकाले गए।

2000 के नए नोट की तुलना चूरन वाले नोट से की गयी:

नए 2000 के नोट के रंग-रूप को देखकर, इसका खूब मजाक उड़ाया गया। यहाँ तक भी कहा गया कि यह चूरन वाला नोट है। कुछ लोगों ने यह भी अफवाह फैलाई की इसका रंग छूटता है। इसकी जाँच करने के लिए कुछ लोगों ने इसे पानी में रगड़-रगड़ कर धोया और कुछ भी नहीं हुआ। 2000 के नोट के बाद बारी आयी है अब 500 के नए नोट की। इसको लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब मजाक उड़ा था।

500 की नई नोट को डॉलर की तरह बनाने का प्रयास:

आपको बता दें 500 के नोट की कुछ लोग फोटो कॉपी से भी तुलना कर रहे हैं, और कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि मोदी सरकार ने 500 की नोट को डॉलर की तरह बनाने की कोशिश की है। इसको लेकर भी यह अफवाह फैली की इसका रंग निकलता है। यह बात एक आदमी को बर्दास्त नहीं हुई और उसने खुद से इसका परिक्षण करने की ठानी और आगे जो हुआ वो खुद ही देख लीजिये।

खौलते हुए पानी में डालने पर भी कुछ नहीं हुआ:

आप वीडियो में देख सकते हैं कि एक व्यक्ति ने गैस स्टोव के ऊपर एक पतीला रखा हुआ है, पतीले में पानी गर्म किया जा रहा है। पानी के गर्म हो जाने एक बाद एक आदमी 500 की नई नोट को उस खौलते हुए पानी में डाल देता है, ताकि अगर रंग निकलता हो तो पता चल सके। लेकिन यह क्या ना ही नए 500 के नोट का रंग निकला और ना ही या फटा।

कई बार मोड़ने पर भी कुछ नहीं हुआ:

वीडियो में आप आगे देख सकते हैं कि वह नोट को कई बार मोड़ता है एवं उसे रगड़ता है फिर भी नोट पर कोई असर नहीं हो रहा है। नोट पानी में भीगने के बाद बहुत जल्दी सुख भी जाती है। इसको काफी मोड़ने के बाद अगर इसपर प्रेस कर दिया जाये तो यह बिलकुल पहले की तरह हो जाती है।

वीडियो देखें:

Back to top button