रिलेशनशिप्स

जानिए आखिर कौन सी वजह है कि आज के समय में युवा शादी करने से कतराते हैं!

पहले के समय में 13-14 साल की उम्र में ही लड़के-लड़कियों की शादी हो जाती थी। जैसे-जैसे जमाना बदला शादी करने की उम्र भी बढ़ती गयी। अब ये हालत हो गयी है कि लोग 30-40 साल की उम्र का हो जाने के बाद भी शादी नहीं कर रहे हैं। आजकल के युवाओं के सामने जैसे ही शादी की बात की जाती है, वह बहाने बनाने शुरू कर देते हैं। पहले ऐसा नहीं होता था, पहले के लोगों के सामने अगर कोई शादी की बात करता था तो वो शर्म से मुँह निचे झुका लेते थे।

आज के समय के लोगों में शादी को लेकर एक अलग ही सोच बनी हुई है। युवा शादी के बारे में बात भी नहीं करना चाहते हैं। आखिर यह किस वजह से हो रहा है? इसके लिए समाज जिम्मेदार है या समय? आज हम आपके सारे सवालों का जवाब लेकर आये हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर वो कौन सी वजह है, जिसके कारण आजकल के युवा शादी का नाम सुनते ही घबरा जाते हैं।

इस कारण से शादी नहीं करना चाहते आज के युवा:
*-उम्र का बंधन नहीं:

youtth-not-intrested-marriage-newstrend-30-11-16-2

पहले के समय में कहा जाता था कि बच्चों की शादी एक सही उम्र में ही कर देनी चाहिए। लेकिन आज समय पूरी तरह से बदल गया है। आज लोगों को लगता है कि उनके पास बहुत समय है और शादी करने की कोई उम्र नहीं होती है, तो जब मन करेगा तब कर लेंगे शादी।

*- आर्थिक मजबूती:

youth find excuse not to get marriage

धीरे-धीरे समाज के ढांचे में परिवर्तन हो रहा है, आजकल का समाज दिन प्रतिदिन जटिल होता जा रहा है। पहले शादी हो जाने के बाद परिवार जिम्मेदारी संभालता था, लेकिन अब शादी हो जाने के बाद सारी जिम्मेदारी खुद ही निभानी पड़ती है। ऐसे में हर कोई यही चाहता है कि पहले आर्थिक रूप से मजबूत हो जाया जाये, उसके बाद ही शादी की तरफ कदम बढ़ाना उचित होगा।

*- स्वतंत्रता छीन जाना:

youth find excuse not to get marriage

शादी से पहले लोग जो मन करता है वही करते हैं, लेकिन शादी के बाद हर काम अपने साथी की मर्जी से करना पड़ता है। ऐसे में कुछ लोगों का मानना है कि शादी के बाद जीवन में कई तरह की बंदिशे लग जाती है। उनकी आजादी छीन जाती है, इसलिए आजकल के युवा शादी से कतराते हैं।

*- प्यार और रिलेशनशिप:

youth find excuse not to get marriage

आज हर किसी का शादी से पहले कोई ना कोई साथी होता है। वह जिससे प्यार करता है उसी से शादी करना चाहता है, लेकिन हर परिवार वाले इसके लिए राजी नहीं होते हैं। परिवार के लोग अपनी मर्जी से ही शादी करवाना चाहते हैं, जो की युवा करना नहीं चाहते हैं। ऐसे में उनके पास दूसरा कोई चारा नहीं बचता है और आज के युवा शादी से दूर भागते हैं।

*- परफेक्ट साथी:

youth find excuse not to get marriage

हर किसी की चाहत होती है कि उसका जीवनसाथी एकदम परफेक्ट हो। वह उसके जैसा हो और उसकी बातों को अच्छे से समझ सके। जबकि घरवाले किसी भी लड़की को पसंद करके शादी करवा देते हैं। ऐसे में अपनी पसंद का साथी मिल पाना बड़ा ही मुश्किल होता है। इसलिए भी आज के युवा शादी के लिए बहाना बनाते हैं और शादी करने से दूर भागते हैं।

Back to top button