स्वास्थ्य

अगर आपकी चाहत भी गोरा बनने की है तो क्रीम छोड़िये और बेसन के ये 3 गुणकारी फेस पैक अपनाइए!

 गुणकारी फेस पैक: आज के समय में हर कोई गोरा बनना चाहता है। पहले के समय में केवल उन्ही लड़के और लड़कियों को खूबसूरत माना जाता था जो साँवले होते थे। जमाना बदला तो खूबसूरती की परिभाषा भी बदली। आज के समय में केवल वही खूबसूरत माना जाता है जो गोरा होता है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि वह जल्दी से जल्दी गोरा बन जाए। गोरा बनने की चाहत में कभी- कभी लोग बहुत ज्यादा पैसे खर्च कर देते हैं फिर भी कोई लाभ नहीं होता है। कई महंगी क्रीमों का उपयोग भी किया जाता है, लेकिन फायदे की जगह नुकसान हो जाता है।

आइये आज हम आपको बेसन के गुणों के बारे में बताते हैं। आप बेसन का फेस पैक बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं और आप कुछ ही दिनों में गोरी रंगत भी पा सकती हैं। आइये जानते हैं कैसे?

बेसन के ये 3 गुणकारी फेस पैक

*- बेसन, शहद और हल्दी की गुणकारी फेस पैक :

ये सभी चीजें हर किसी के घर में उपलब्ध होती है, यदि ना भी हो तो यह बहुत ही कम कीमत में बाजार से ख़रीदा जा सकता है। पहला फेस पैक इसी के मदद से बनाया जायेगा। सबसे पहले दो चम्मच बेसन लेकर उसमे एक चुटकी हल्दी मिला लें, अब उसमे एक चम्मच शहद मिलाकर अच्छी तरह से फेटें। तीनों मिश्रण को पूरी तरह से मिलाने के बाद उसे अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें। लगभग 20 मिनट के बाद अपने चेहरे को साफ़ पानी से धो लें। बेसन और हल्दी आपके चहरे को चमकाने में बहुत फायदेमंद होता है। हल्दी एक प्रकार का प्राकृतिक ब्लीच होता है। शहद आपके चहरे की सफाई का काम करता है। इस फेस पैक को लगाने से चेहरा मुलायम रहता है। इस फेस पैक को हप्ते में दो बार लगायें, दो तीन हप्तों में फर्क दिखने लगेगा।

*- बेसन, हल्दी, निम्बू और मलाई की गुणकारी फेस पैक :

अगर आपके चेहरे का रंग थोड़ा सांवला हो रहा है, तो यह फेस पैक आपके लिए ही है। इस फेस पैक को बनाने के लिए जो भी चीज चाहिए वो सब आपके किचन में उपलब्ध होता है। सबसे पहले 2 चम्मच बेसन में चुटकी भर हल्दी, एक चम्मच निम्बू का रस और दो चम्मच मलाई को मिला लें। अब इस फेस पैक को चेहरे पर 2 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। सूखने के बाद चेहरे को साफ़ पानी से धो लें। यह रुखी त्वचा के लिए बहुत ही अच्छा फेस पैक होता है। मलाई आपके चेहरे में नमी बरकरार रखने का काम करता है। वहीँ बेसन, हल्दी और निम्बू आपके चेहरे का रंग निखारकर चेहरे को चमक देता है। कुल मिलकर यह कहा जा सकता है कि यह आपके चेहरे की हर जरुरत को पूरा करता है। इसको हप्ते में दो तीन बार लगाया जा सकता है।

*- बेसन, खीरे का रस और दही की गुणकारी फेस पैक

अगर आपके चेहरे की चमक खो गयी है तो इस फेस पैक की मदद से आप अपने चेहरे की चमक को वापस पा सकती हैं। फेस पैक बनाने के लिए दो चम्मच बेसन में दो चम्मच खीरे के रस को मिलाएं। खीरे के रस को निकालने के लिए उसे पिस लें फिर कपड़े से छानकर उसके रस को निकाला जा सकता है। बेसन और खीरे के मिश्रण में एक चम्मच दही भी मिलाई जा सकती है। सबको अच्छी तरह मिलाने के बाद चेहरे पर पूरी तरह से लगाएं, लगाने के बाद 15 मिनट तक उसे छोड़ दें। 15 मिनट बाद साफ़ पानी से चेहरे को धो लें। अच्छा परिणाम पाने के लिए अगर आप चाहें तो इसमें हल्दी भी मिला सकते हैं।

Back to top button