स्वास्थ्य

अगर आप भी चेहरे पर ज्यादा तिल के कारण परेशान हैं तो अपनाएँ ये तरीके, जल्दी होगा फायदा!

चेहरे पर तिल होने से लोगों की खूबसूरती में चार चाँद लग जाता है। कहा जाता है कि चेहरे के कुछ हिस्सों पर तिल होना शुभ भी होता है। कई लोग सिर्फ इसलिए खूबसूरत होते हैं क्योंकि उनके चेहरे पर तिल होता है। लेकिन कई बार यही तिल लोगों की बदसूरती का कारण भी बन जाता है। जब किसी के चेहरे पर जरुरत से ज्यादा तिल होता है तो चेहरा ख़राब दिखने लगता है। खासतौर पर लड़कियाँ इसकी समस्या से काफी पीड़ित रहती हैं। लड़कियाँ अपने चेहरे पर ज्यादा तिल होने की वजह से लेजर के जरिये तिल हटवाने का काम करती हैं जो काफी महँगा तो होता ही है, इससे चेहरे को भी नुकसान पहुँचता है।

आज हम आपके लिए लायें हैं कुछ आसन और घरेलू उपाय जिन्हें आजमाकर आप अपने चेहरे से तिल को ख़त्म कर सकती हैं और अपनी खूबसूरती पुनः वापस पा सकती हैं। यह बहुत ही आसान और सस्ता उपाय है, इससे आपके तिल भी ख़त्म हो जायेंगे और आपके चेहरे को कोई नुकसान भी नहीं होगा। आइये जानते हैं कौन से हैं वो उपाय?

*- अनानास,  चेहरे पर ज्यादा तिल के कारण परेशान हैं तो अपनाएँ ये तरीके:

चेहरे पर बहुत ज्यादा तिल अपनाएँ ये तरीके

अनानास एक बहुत ही स्वादिष्ट फल होता है, जिसके अन्दर गुणकारी तत्व भी पाए जाते हैं। यह जितना सेहत के लिए फायदेमंद है, उतना ही आपके चेहरे के लिए भी है। इसके अन्दर एसिडिक गुण होता है। अगर आप अपने चेहरे पर ज्यादा तिल होने से परेशान हैं तो इसके रस को दिन में 2-3 बार अपने चेहरे पर लगाएं, जल्द ही लाभ होगा।

*- कच्चा आलू,  चेहरे पर ज्यादा तिल के कारण परेशान हैं तो अपनाएँ ये तरीके:

चेहरे पर बहुत ज्यादा तिल अपनाएँ ये तरीके

आलू भारतीय रसोईं की शान है, बिना आलू के कोई भी सब्जी अधूरी होती है। आलू सिर्फ खाने के लिए ही नहीं चेहरे की खूबसूरती निखारने के लिए भी काम आता है। कच्चे आलू का लगातार प्रयोग करने से चेहरे पर निखार आता है। अगर आपके चेहरे पर ज्यादा तिल हैं तो कच्चे आलू को काटकर अपने चेहरे पर रगड़ें। आप कच्चे आलू का पेस्ट बना के भी लगा सकती हैं।
यह भी पढ़ें :
एलोवेरा के औषधीय गुण

*- सेब का सिरका ,  चेहरे पर ज्यादा तिल के कारण परेशान हैं तो अपनाएँ ये तरीके:

चेहरे पर बहुत ज्यादा तिल अपनाएँ ये तरीके

सेब एक बहुत ही फायदेमंद फल होता है एवं इसका सिरका उससे भी फायदेमंद होता है। इसके सिरके का प्रयोग करने से कई बिमारियों को दूर भगाया जा सकता है। सेब का सिरका चेहरे से तिल हटाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। सेब के सिरके से रात को सोने से पहले चेहरे पर अच्छी तरह मसाज करें और सुबह उठकर चेहरा साफ़ पानी से धो लें। ऐसा लगातार करने से चेहरे से तिल ख़त्म हो जायेंगे।

*- केले का छिलका ,  चेहरे पर ज्यादा तिल के कारण परेशान हैं तो अपनाएँ ये तरीके:

चेहरे पर बहुत ज्यादा तिल अपनाएँ ये तरीके

केले का छिलका लोगों को केवल गिराने का ही काम नहीं करता है। इसके अन्दर बहुत से औषधीय गुण छुपे होते हैं जो कम ही लोग जानते हैं। केले के छिलके का प्रयोग तिल हटाने के लिए भी किया जा सकता है। चेहरे पर जिस जगह तिल हो वहाँ पर केले के छिलके को बाँधकर सो जाएँ। ऐसा हर रात करें, कुछ ही दिनों में चेहरे से तिल का नामों- निशान मिट जायेगा।
यह भी पढ़ें :
एलोवेरा के औषधीय गुण

Back to top button