राजनीति

साक्षी महाराज ने दिया बड़ा बयान, कहा आतंकियों को देखते ही मार देनी चाहिए गोली!

अभी पिछले दिन सिमी के आतंकी जेल से फरार हो गए थे। पुलिस ने सभी आतंकियों का एनकाउंटर कर दिया है। अब देश में एक और नया बवाल खड़ा हो गया है। कुछ लोग इसकी जाँच करवाने के पक्ष में हैं। आतंकियों के एनकाउंटर पर जिन लोगों ने सवाल खड़ा किया है, उनपर बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज ने निशाना साधा है। आतंकियों के भागने और उनके एनकाउंटर पर सवाल खड़े करने वालों के बारे में साक्षी महाराज ने कहा है कि जो लोग ऐसा कर रहे हैं असल में वह तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं।

sakshic-maharaj-newstrend-01-11-16-2

इनका इलाज केवल पुलिस की गोली है:

साक्षी महाराज ने कहा कि मैं केंद्र की मोदी सरकार से अनुरोध करूँगा कि वे सबको आतंकियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दे दें। आतंकियों को बीच चौराहे पर सबके सामने आग लगा देनी चाहिए। एक तरफ इनकी वजह से देश के कई सैनिक शहीद हो रहे हैं और हम इन्हें पकड़ने के बाद जेल में बैठाकर इनकी खातिरदारी करते हैं। आखिर ऐसा कब तक चलता रहेगा। जमाना बदल गया है, अब हमें इन्हें इनकी भाषा में ही जवाब देना होगा। जैसे ये बिना हिचके किसी को भी गोली मार देते हैं, ऐसे ही इन्हें भी देखते ही गोली मार देनी चाहिए। इनका इलाज केवल पुलिस की गोली से ही किया जा सकता है।

दिग्विजय और अरविन्द केजरीवाल पर साधा निशाना:

एक तरफ देश के सभी लोग कहते हैं कि आतंकी केवल आतंकी होता है, उसका किसी धर्म से कोई लेना- देना नहीं होता है। जब उनके खिलाफ पुलिस कार्यवाई करती है और उन्हें मार गिराती है, तो यही लोग विधवा विलाप करना शुरू कर देते हैं। साक्षी महाराज ने दिग्विजय और अरविन्द केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि यही लोग सिमी के जनक हैं। इन लोगों की नियत ठीक नहीं लग रही है। ये लोग आतंकियों के पक्ष में ही बोलते दिख रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस को मुख्यमंत्री की तरफ से तारीफ मिलनी चाहिए।

Back to top button