स्वास्थ्य

अगर आप 40 की उम्र में भी 20 का दिखना चाहती हैं तो इन चीजों का सेवन करें!

हर कोई आज के समय में खूबसूरत और जवान दिखना चाहता है। सभी की इच्छा होती है कि वह ज्यादा उम्र हो जाने पर भी कम उम्र का दिखे। इसके लिए आजकल बाजार में बहुत से कृत्रिम उत्पाद भी मौजूद हैं जो फायदा देने की बजाय ज्यादा नुकसान देते हैं। शुरुआत में तो इन सबका असर सही होता है लेकिन बाद में इनका बुरा प्रभाव सामने आता है। आज हम आपको किसी क्रीम के बारे में नहीं बता रहें हैं बल्कि 5 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन करके आप 40 की उम्र में भी 20 का दिख सकती हैं। इनके लगातार सेवन से आपकी बढती उम्र मानो थम सि जाती है। आइये जानते हैं वो कौन सि 5 करामाती चीज है जिसके सेवन से आपकी उम्र कम दिखती है(Home remedies beauty tips)।

जैतून का तेल:

home remedies beauty tips

जैतून का तेल बहुत ही कमाल की चीज होती है। यह ना केवल बालों के लिए फायदेमंद है बल्कि इसके सेवन से आपकी त्वचा भी जवाँ रहती है। जैतून के तेल को खाया और लगाया भी जा सकता है, इससे शरीर पर हल्के हाथों से मालिश करने से बहुत लाभ होता है।

 

 

किवी:

home remedies beauty tips

यह एक प्रकार का फल होता है, हालांकि यह बहुत ही महँगा फल होता है। यह जितना ही महँगा है उतना ही लाभदायक भी है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी पाया जाता है, जिससे आपकी त्वचा हर वक़्त जवाँ बनी रहती है।

डार्क चॉकलेट:

home remedies beauty tips

इसका रोजाना थोडा- थोडा सेवन करने से आपकी त्वचा ना केवल जवान रहती है बल्कि यह आपकी त्वचा को सूरज की घातक किरणों से भी बचाती है। इसका प्रयोग आपको ज्यादा समय तक जवान बनाये रख सकता है।

 

रेड वाइन:

home remedies beauty tips

रेड वाइन में एंटी एजिंग तत्व पाया जाता है, इसलिए इसके सेवन से आपकी त्वचा पर उम्र का असर कम होता है और वह हमेशा जवान बनी रहती है। हालांकि इसका प्रयोग कम मात्रा में रोजाना करना चाहिए, इसके ज्यादा सेवन से नुकसान भी हो सकता है।

कद्दू:

home remedies beauty tips

वैसे तो ज्यादातर लोग कद्दू की सब्जी खाना पसंद नहीं करते हैं, क्योंकि उनको इसके बारे में ठीक से नहीं पता होता है। जिस दिन लोग इसके फायदों के बारे में सही से जान जायेंगे उस दिन से हर आदमी- औरत इसे अपने भोजन का हिस्सा बना लेंगे। कद्दू में बीटा कैरोटीन, विटामिन ए, सी और ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियों को कम किया जा सकता है, जिससे आप लम्बे समय तक जवान बनी रह सकती हैं।

Back to top button