स्वास्थ्य

मुकेश अम्बानी के बेटे ने 18 महीनों में घटाया अपना 108 किलो वजन

अक्सर आपने देखा होगा कि अभिनेता या किसी बड़ी शख्सियत का बेटा अपने बेडौल काया के लिए जाना जाता है और अचानक से एक दिन नए औतार में आकर सबको चौका देता है। जबकि ऐसा एक आम आदमी के लिए संभव नहीं है इतनी जल्दी अपने आपको बदल लेना। सब कुछ आज के समय में पैसे से ही संभव हो पाता है। मुकेश अम्बानी को तो आप जानते ही होंगे? उनका एक बेटा है अनंत (Anant Ambani) जो कुछ दिन पहले इतना मोटा कि जैसे वह कोई सूमो पहलवान हो लेकिन अभी उसने अपना 108 किलो बजन घटा के सबको चौका दिया है। अनंत ने यह कारनामा केवल 18 महीने कर दिखाया है। आप भी जाने उसने ऐसा क्या किया कि केवल 18 महीने में ही अपनी पूरी काया बदल डाली।

सर्जरी नहीं बल्कि प्राकृतिक तरीकों से किया अपना वजन कम (Anant Ambani):

anant lost 108 pound weight

अनंत के इतने वजन कम करने को लोगों में कई तरह की अफवाह फैल गयी थी। कुछ लोग कह रहे थे कि उसने गैस्ट्रिक बायपास सर्जरी करवाकर अपना वजन कम किया है। लेकिन अगर आप मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनंत (Anant Ambani) ने किसी भी प्रकार की सर्जरी का सहारा नहीं लिया था, उसने प्राकृतिक तरीकों को अपनाकर वजन कम किया है। अनंत का यह प्रयास वाकई काबिले- तारीफ है। जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं वह अनंत को अपना आदर्श बना सकते हैं।

खान-पान:

anant lost 108 pound weight

आप कितनी भी मेहनत कर लीजिये लेकिन आख़िरकार सब कुछ आपके खान पान पर ही निर्भर करता है। आप वजन घटाना चाहें या बढ़ाना उसी के अनुसार आपको अपना खान- पान रखना होता है। अनंत ने भी इस दौरान अपने खान- पान में कम कॉर्बोहाइड्रेट और जीरो शुगर की चीजों को शामिल किया। वजन घटाने के दौरान आपको बाहर की चीजों को नजरंअदाज करना चाहिए।

अनंत हर रोज 21 किमी पैदल चलता था:

anant lost 108 pound weight

अनंत ने अपने वजन को कम करने के लिए पैदल चलना शुरू किया। वह हर रोज 21 किलो मीटर पैदल चलता था। यह देखने में तो बहुत मुश्किल लगता है लेकिन अनंत ने इसे सच साबित करके अपना वजन कम कर लिया है।

योग:

anant lost 108 pound weight

प्राचीन काल से ही भारत में योग कई रोगों का इलाज रही है उनमे से एक वजन कम करना भी रहा है। प्राचीन काल से ही भारत योग में सबसे आगे रहा है, आजकल तो भारत की इस कला को विदेशी लोग भी अपनाकर अपना जीवन संवार रहे हैं। इसी योग का सहारा लेकर अनंत ने अपना व्वाजन कम किया है और सबक दिखा दिया है कि योग की ताकत क्या है। डॉक्टरों के अनुसार योग के ज़रिये वजन घटाना आपके तन और मन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

वजन घटाने के लिया ट्रेनिंग का सहारा (Anant Ambani):

anant lost 108 pound weight

जब आप इतना बड़ा बदलाव करने जा रहे होते हैं तो आपको विशेषज्ञों की राय की जरुरत पड़ती है। इस काम में अनंत की मदद विनोद चन्ना ने की। विनोद एक सेलेब्रिटी ट्रेनर हैं, जिन्होनें जॉन अब्राहम से लेकर शिल्पा शेट्टी तक सबको ट्रेन किया है। पर विनोद अनंत के इस बदलाव के लिए उनके लगन की प्रशंसा करते हैं।

हाई इंटेन्सिटी कार्डियो:

हाई इंटेन्सिटी कार्डियो करके आप अपने फैट्स को काफी कम कर सकते हैं वो भी बहुत कम समय में। अनंत ने भी इसका सहारा लिया और अपने फैट्स को कम किया। इसको कोई भी हर रोज धीरे- धीरे कर सकता है और लाभ जल्द ही दिखने लगता है। इसकी शुरुआत करने से पहले किसी विशेषज्ञ की मदद लेनी चाहिए।

Back to top button