स्वास्थ्य

अपनी आईब्रो को सुंदर बनाने के लिए अपनाएं यह टिप्स

हर लड़की की चाहत होती हैं कि उसकी आईब्रो सुंदर और आकर्षक हो, आईब्रो ना केवल आपके चेहरे के आकार को डिफाइन करने के साथ ही आपके चेहरे के फीचर को बढ़ाने में मदद करते हैं। कई लड़कियां अपनी हल्की आईब्रो को गहरा बनाने के लिए पेंसिल का इस्तेमाल भी करती हैं। अगर आप प्राकृतिक तरीके से अपनी आंखों की आईब्रो को आर्कषण बनाना चाहती हैं, तो ऐसे में आप इन घरेलू उपचारों का इस्तेमाल कर सकती हैं।

1 ऐलोवेरा जैल

newstrend-eyebrow-22-16-2

ऐलोवेरा जैल आपकी आंखों की आईब्रो को गहरा बनाने में मदद करती है। इसके लिए आप सबसे पहले ऐलोवेरा की पत्तियों को इकट्ठा कर लें, उसके बाद उसका जैल निकाल लें। इसके बाद इस जैल को अपनी आईब्रो में लगाएं। आप इसे कम से कम 15 से 20 मिनट के लिए रख लें। इसके बाद पानी से आईब्रो को धो लें। आप इस उपचार को सप्ताह में दो बार अपना सकती हैं।

2 नारियल तेल

newstrend-eyebrow-22-16-3

नारियल का तेल हमारी त्वचा के लिए कितना फायदेमंद होता है, इस बात को तो आप जानते ही होंगे। हम आपको बता दें कि नारियल का तेल ना केवल हमारी त्वचा के लिए बल्कि हमारी भौहों के लिए भी काफी फायदेमंद होती हैं। रात को सोते हुए आप इसे आईब्रो पर लगाकर अच्छी तरह से मसाज कर लें।

3 प्याज का रस

newstrend-eyebrow-22-16-4

प्याज का इस्तेमाल करने से भी आप अपनी आईब्रो के बालों को गहरा बना सकते हैं। इसके लिए आप प्याज को पीसकर उसका रस निकाल लें और फिर इस रस को कॉटन की मदद से अपनी आंखों के भौहों पर लगा लें। इसे कुछ देर आंखों में रखने के बाद आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर इसे साफ कर लें।

4 दूध

newstrend-eyebrow-22-16-5

अगर आपकी आईब्रो काफी पतली है, तो ऐसे में आप ग्रोथ के लिए दूध का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इसके लिए आप सबसे पहले दूध को गर्म कर लें। इसके बाद जब दूध ठंडा हो जाएं तो आप उसे आईब्रो में लगा लें। इसके बाद इसे सूखने के बाद पानी से धो लें।

Back to top button